FEATURED

MP में विभागों के रिक्त पदों में जल्द भर्ती की जाएगी : मुख्यमंत्री

shivraj tikamgarh cm 201866 204234 06 06 2018

टीकमगढ़। भाजपा सरकार आगामी समय में रोजगार के कई अवसर खोलेगी। प्रदेश के युवाओं को हर विभाग में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। जो विभाग अभी रिक्त पदों से भरे पड़े हैं, उनमें जल्द से जल्द भर्ती की जाएगी। भाजपा सरकार का सपना है कि प्रदेश के हर युवा को रोजगार दिलाया जाए। इस ओर भाजपा सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

यह बात प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नगर पंचायत बड़ागांव धसान अंतौरा स्थित अमर शहीद नारायण दास खेल मैदान पर आयोजित हुए तेंदूपत्ता संग्राहक एवं असंगठित श्रमिक सम्मेलन के दौरान कही। उन्होंने कहा कि हमने हर गरीब के लिए सार्थक योजनाएं संचालित की हैं। इन योजनाओं से बिना भेदभाव के हर व्यक्ति का विकास हुआ है।

इसके बाद उन्होंने जिले में किए जाने वाले 122 करोड़ की लागत वाले निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री मंच पर पहुंचे, जहां उन्होंने 5 कन्याओं के पैर धोए और उनका पूजन किया। मंच पर ही सीएम ने 5 तेंदूपत्ता मजदूरों को पानी की बोटल दी और उन्हें जूते पहनाए। इस दौरान उन्होंने कहा कि अमर शहीद नारायण दास खरे खेल मैदान पर ही एक नई प्रतिमा लगाई जाएगी। इसका कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा।

Leave a Reply

Back to top button