Site icon Yashbharat.com

MP में चौथी बार भी रिकॉर्ड तोड़ मतों से जीतेंगे शिवराज: संबित पात्रा

sambit patra

इंदौर: देश में चुनावी सरगर्मियां चरम पर हैं। ऐसे में बीजेपी को उम्मीद है लगातार चौथी बार मध्यप्रदेश में बीजेपी की सरकार बनेगी। इंदौर में बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने साफ किया कि प्रदेश में 11 दिसम्बर को जब काउंटिंग शुरू होगी तब सब को पता चल जाएगा कि सरकार शिवराज की बनेगी। उन्होंने कहा ये उनका अहंकार नही बल्कि आत्मविश्वास कहता है।

उन्होंने कहा कि शिवराज की जनआशीर्वाद यात्रा में उन्हें लोगो से आशीर्वाद मिला है। शिवराज अपनी विधानसभा में लोकप्रिय है और वे रिकार्ड मतों से जीत हासिल करेंगे। वही उन्होनें इंदौर प्रेस क्लब में मीडिया से चर्चा के दौरान इस बात पर भी सवाल उठाए की सब ये क्यों कह रहे है कि बीजेपी के ये चुनाव परीक्षा की घड़ी है। जबकि ये सभी को पता होना चाहिए कि पीएम मोदी हर परीक्षा में डिस्टिंक्शन से पास हो रहे है और राहुल गांधी तो परीक्षा हॉल से ही गायब है। पात्रा की माने तो मध्यप्रदेश में बीजेपी की स्थिति मजबूत है और एंटीइंकम्बेंसी जैसी कोई बात नही है।

Exit mobile version