Site icon Yashbharat.com

MP में ओला पीड़ित किसानों से कर्ज वसूली और बिजली बकाया की वसूली स्थगित, CM शिवराज का ऐलान

21 03 2023 cm shivraj in sagar mp 2023321 125248

CM शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा एलान किया है विदिशा में उन्होंने कहा है कि ओला पीड़ित किसानों से कर्ज वसूली और बिजली बकाया की वसूली स्थगित की जाती है। इन किसानों के कर्ज का ब्याज सरकार देगी। 50 प्रतिशत से अधिक के नुकसान पर किसानों को प्रति हेक्टेयर अब 32 हजार रुपए की राहत राशि दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि फसल बीमा की राशि अलग से दी जाएगी। उन्होंने उद्यानकी फसलों को भी सर्वे में शामिल करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। चौहान ने कहा कि किसान चिंता नही करे, परेशान न हों, चिंता के लिए मैं मुख्यमंत्री हूं और किसान बहन और भाइयो को सभी तरह के संकट से बाहर निकाल कर ले जाऊंगा।

मुख्यमंत्री शिवराज मंगलवार को विदिशा जिले की गुलाबगंज तहसील के पटवारी खेड़ी, घुरदा और मढ़ी गांव में ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का जायजा लेने के बाद किसानों को ढांढस बंधाते हुए संवाद कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान चिंता नही करे, प्रत्येक प्रभावित खेत का सर्वे मानवीय दृष्टिकोण और उदारता से होगा, जिससे किसानों को भरपूर राहत दी जा सके। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में प्रभावित जिलों में सर्वे का कार्य जारी है।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी हीला हवाली नही करे

Exit mobile version