Site icon Yashbharat.com

MP में उपचुनाव की तैयारियां शुरू, अधिकारियों को निर्देश

cartoon

भोपाल । प्रदेश में दो विधायकों के निधन और कांग्रेस के बागी विधायकों के इस्तीफे से रिक्त 24 विधानसभा सीटों पर अब उपचुनाव होंगे। प्रदेश के किसी भी विधानसभा के कार्यकाल में इतनी बड़ी तादाद में उपचुनाव नहीं हुए हैं। रिक्त सीटों की विधानसभा सचिवालय से अधिसूचना जारी होने के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने सभी कलेक्टरों को मतदाता सूची और मतदान केंद्रों का परीक्षण कराने के निर्देश दिए हैं।

प्रदेश में जौरा विधानसभा सीट कांग्रेस विधायक बनवारीलाल शर्मा और आगर विधानसभा सीट भाजपा विधायक मनोहर ऊंटवाल के निधन की वजह से रिक्त है। यहां जून के अंतिम सप्ताह से पहले चुनाव कराए जाने हैं। ज्योतिरादित्य समर्थक 19 और अन्य तीन विधायकों समेत कांग्रेस के 22 विधायकों के इस्तीफे मंजूर होने के बाद रिक्त सीटों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है।

इन सीटों पर उपचुनाव कराने के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने तैयारी शुरू कर दी है। प्रभारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अरुण कुमार तोमर ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारियों (कलेक्टर) को निर्देश दिए हैं कि वे मतदाता सूची और मतदान केंद्र का परीक्षण करा लें। यदि केंद्र बढ़ाए जाने या स्थान परिवर्तन की जरूरत है तो प्रस्ताव भेजें, ताकि चुनाव आयोग से अनुमति लेकर समयसीमा में कार्रवाई की जा सके।

 

यहां होंगे उपचुनाव

विधानसभा सीट

जौरा

आगर (अजा)

ग्वालियर

डबरा (अजा)

बमोरी

सुरखी

सांची (अजा)

सांवेर (अजा)

सुमावली

मुरैना

दिमनी

अंबाह (अजा)

मेहगांव

गोहद (अजा)

ग्वालियर (पूर्व)

भांडेर (अजा)

करैरा (अजा)

पोहरी

अशोक नगर (अजा)

मुंगावली

अनूपपुर (अजजा)

हाटपिपल्या

बदनावर

सुवासरा

Exit mobile version