Site icon Yashbharat.com

Mp में अवैध कालोनियों को नियमित करने का कैबिनेट में प्रस्ताव पारित, ये भी हुए निर्णय

shivraj_cabinet

shivraj_cabinet

भोपाल। आज  केबिनेट की बैठक में मप्र सरकार ने कई अहम निर्णय  लिए हैं। मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के गायन के साथ शुरू हुई। सबसे पहले कोरोना संक्रमण पर निर्णय हुआ कि इंदौर, भोपाल, जबलपुर, छिंदवाड़ा, रतलाम, बैतूल, खरगोन में रविवार को लॉकडाउन रहेगा। शनिवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक  लॉकडाउन होगा। इसी के तहत आने वाले त्योहारो शबे बारात, ईस्टर, होली पर सामाजिक गेदरिंग प्रतिबंधित रहेगा।

सभी जिलों को निर्देश दिए गए कि क्राइसेस मैनेजमेंट की बैठक सभी धर्म के लोगो से करें। इसके अलावा कोरोना के इलाज में कोई कमी नही आने दी जाएगी। बिस्तरों की संख्या समुचित है। जरूरत पड़ेगी तो और बढ़ाई जाएगी ।अवैध कालोनियों को वैध करने का लिया निर्णय अवैध कालोनियों को नियमित करने का कैबिनेट में प्रस्ताव पारित किया गया। अवैध कालोनियों को काटने वालो पर होगी कार्यवाही 7 साल की सजा 10 लाख तक का जुर्माना होगा। कालोनाइजर की संपत्ति कुर्क कर उस कॉलोनी का विकास करवाया जाएगा। कॉलोनी बनाने की अनुमति देने वाले अधिकारियों पर भी कार्यवाही होगी।

Exit mobile version