Latestमध्यप्रदेश

MP मिडिल स्कूल टीचर भर्ती के आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी, अब इस डेट तक करें अप्लाई

भोपाल। मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ने एमपी मिडिल स्कूल टीचर रिक्रूटमेंट के लिए आवेदन करने की तारीख बढ़ा दी है. पहले उम्मीदवार 12 अक्टूबर तक ही आवेदन कर सकते थे, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 20 अक्टूबर कर दिया गया है.

टीईटी एग्जाम के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस परीक्षा का आयोजन 19 जनवरी 2019 को होगा. इसकी लिखित परीक्षा एमपी के विभिन्न सेंटर्स पर ऑफलाइन माध्यम से होगी.

बता दें पहले ये भर्तियां 5670 पदों पर होनी थीं लेकिन बाद में बोर्ड ने इसे बढ़ाकर 5704 कर दिया गया था.

अधिक जानकारी के लिए नीचे दिया गया आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं-

mp middle school teacher

योग्यता-
इन पदों पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार को ग्रेजुएट होने के साथ किसी मान्यताप्राप्त संस्थान से बीएड होना भी जरूरी है. इसके अलावा आवेदक की उम्र 21 से 40 साल के बीच होनी चाहिए.

महत्वपूर्ण तारीख-
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत- 28 सितंबर 2018
ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख- 20 अक्टूबर 2018
एप्लीकेशन फॉर्म एडिट करने की आखिरी तारीख- 17 से 21 अक्टूबर
एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख- दिसंबर 2018
परीक्षा की तारीख- 19 जनवरी 2019

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply