Site icon Yashbharat.com

MP: भाजपा ने शुरू की नाराज और बुजुर्ग नेताओं की पूछपरख

2018 2image 09 35 557010300bjp ll

भोपाल। विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने रूठे नेताओं को मनाना शुरू कर दिया है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी महासचिव डॉ. विनय सहस्रबुद्धे ने बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी और बाबूलाल गौर से मुलाकात की।

 

गौर तब से पार्टी से नाराज चल रहे हैं, जब उन्हें उम्र के आधार पर कैबिनेट से बाहर किया गया था। पूर्व सीएम जोशी भी पार्टी से खुश नहीं हैं।

डॉ. सहस्रबुद्धे ने नवदुनिया से कहा कि पार्टी कार्यकर्ता अब शिकायत के मूड से बाहर आ गया है और प्रदेश में चौथी बार सरकार बनाने की तैयार में जुट गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी नेताओं के जो संभागीय प्रवास चल रहे हैं, उससे कार्यकर्ताओं की सक्रियता और बढ़ेगी।

प्रदेश प्रभारी महासचिव ने संघ कार्यालय जाकर क्षेत्र प्रचारक विजय बिस्पुते से भी मुलाकात की। माना जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच आगामी चुनाव की रणनीति और संघ को मिले फीडबैक पर चर्चा हुई है। सहस्रबुद्धे ने इस मुलाकात को सौजन्य भेंट बताया। उन्होंने कहा कि कार्यभार संभालने के बाद से उनकी संघ के क्षेत्र प्रमुख से मुलाकात नहीं हुई थी, इसलिए वे मिलने गए थे।

Exit mobile version