MP : नगर पालिका अध्यक्ष और महापौर पहुंचे सीएम हाउस; कार्यकाल बढ़ाने की मांग को लेकर की नारेबाजी

भोपाल। मध्यप्रदेश में अब नगर पालिका अध्यक्षों ने सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। प्रदेश भर के भाजपा और कांग्रेस के 100 से अधिक अध्यक्ष और महापौर ने आज भोपाल में श्यामला हिल्स स्थित सीएम हाउस का घेराव कर दिया। हालांकि उन्हें पॉलिटेक्निक चौराहा से आगे नहीं जाने दिया। खास बात यह है कि इसमें 80% भाजपा के अध्यक्ष हैं। उन्होंने जल्द से जल्द पद नहीं मिलने पर उपचुनाव में किसी भी स्तर तक जाने की धमकी दी है। नगर पालिका, नगर निगम और नगर परिषद का कार्यकाल बढ़ाने की मांग को लेकर नारेबाजी भी की गई।

श्यामला हिल्स स्थित सीएम हाउस पर प्रदर्शन को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

सभी अध्यक्षों को सीएम हाउस नहीं जाने दिया गया। उन्हें पहले ही रोक दिया गया।
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह से ही प्रदेश भर से नगर पालिका अध्यक्ष सीएम हाउस पहुंचने लगे। इसे देखते हुए वहां पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। इसके चलते सभी सीएम हाउस के बाहर ही जमा हो गए। दोपहर तक किसी की भी मुलाकात सीएम से नहीं हो पाई थी। प्रदर्शन कर रहे अध्यक्षों ने आरोप लगाए कि अप्रैल में घोषणा की गई थी। इसके बाद जिला पंचायत और जनपद में तो शपथ दिलवा दी गई, लेकिन नगरीय निकाय अध्यक्षों को अब तक शपथ नहीं दी गई। उन्होंने कहा क यह सम्मान की बात है पद की नहीं। अगर अब भी सरकार ने उनकी तरफ ध्यान नहीं दिया, तो वे किसी भी स्तर तक जा सकते हैं। इसका अगामी होने वाले उपचुनाव में भी असर नजर आएगा।

Exit mobile version