Site icon Yashbharat.com

MP के 66 लाख विद्यार्थियों, 46 लाख नागरिकों को राहत पैकेज का एलान

shivraj singh chouhan 1 201959 131346 09 05 2019 m

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना वायरस संक्रमण से लड़ने के लिए राहत पैकेज की घोषणा की है। इसके तहत 4600000 लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन का एडवांस पेमेंट किया जाएगा। 2 माह की पेंशन एडवांस दी जाएगी। इसके अलावा सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 66 लाख स्टूडेंट्स को मिड डे मील का पैसा उनके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया जाएगा।

46 लाख लोगों को 2 माह की एडवांस सामाजिक सुरक्षा पेंशन

मध्‍य प्रदेश में कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच सीएम शिवराज सिंह चौहान ने राहत पैकेज घोषित किया है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 46 लाख हितग्राहियों को दो माह की पेंशन का एडवांस भुगतान किया जाएगा। इसके लिए सरकार की ओर से करीब 450 करोड़ रुपए अतिरिक्त खर्च किया जाएगा। संनिर्माण कर्मकार मंडल के पंजीकृत मजदूरों को 1000 के हिसाब से सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।सहरिया बैगा और भारिया जनजाति परिवारों के खाते में दो माह की एडवांस राशि 2000 प्रति परिवार के हिसाब से भेजी जाएगी।

66 लाख छात्रों के बैंक अकाउंट में मध्यान्ह भोजन का पैसा

मुख्‍यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने ने घोषणा की कि मध्यान्ह भोजन के 66 लाख छात्रों के खाते में 156 करोड़ रुपये की राशि जमा कराई जाएगी। स्कूल बंद होने की वजह से मध्याह्न भोजन योजना का लाभ छात्रों को नहीं मिल पा रहा है

Exit mobile version