Site icon Yashbharat.com

MP के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले-वेब सीरीज में सिर्फ हिंदू धर्म पर किया जा रहा है प्रहार

narottam mishra

narottam mishra

भोपाल मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर वेब सीरीज के माध्यम से सिर्फ हिंदू धर्म को निशाना बनाया जा रहा है। दूसरे धर्मों पर भी ऐसे प्रहार होते तो यह कब के बंद हो चुके होते। इंटरनेट मीडिया पर इन माध्यमों से सिर्फ हिंदू धर्म के खिलाफ बोला जाता है। अन्य धर्मों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं की जाती है।

डॉ. मिश्रा शुक्रवार को विधानसभा में अशासकीय संकल्प पर चर्चा में बोल रहे थे। इसमें विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया ने संकल्प प्रस्तुत किया था कि सेंसर या अन्य किसी बोर्ड से पास हुए बिना वेब सीरीज का प्रसारण किया जा रहा है। केंद्र सरकार से अनुरोध है कि आपत्तिजनक होने पर वेब सीरीज के निर्माता और निर्देशक के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने का अधिकार प्रदेश सरकार को दिया जाए।

संकल्प पर चर्चा के दौरान सिसौदिया ने कहा कि वेब सीरीज पर परोसी जा रही सामग्री आपत्तिजनक है। इन पर किसी प्रकार का नियंत्रण नहीं है। लॉकडाउन के दौरान ऑनलाइन पढ़ाई का ही विकल्प था और इस दौरान युवाओं को बहुतायत में आपत्तिजनक कंटेंट उपलब्ध कराए गए। वेब सीरीज की भाषा और उसका प्रस्तुतिकरण परिवार के साथ देखने लायक नहीं होता है। इससे युवा पीढ़ी को बचाना होगा।

Exit mobile version