Site icon Yashbharat.com

MP के कर्मचारियों को सरकार का तोहफा, महंगाई भत्ता में 5 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी

kamalnath cabinet89 17 07 2019

भोपाल। राजनीतिक भविष्य के अधर में रहते हुए आज कमलनाथ केबिनेट की बैठक में बड़ा निर्णय लिया गया है। मध्यप्रदेश के सभी सरकारी कर्मचारियों को अब 5 फीसदी मंहगाई भत्ता में इजाफा होगा।

गौरतलब है कि एक दिन पहले केंद्र सरकार ने DA में 4 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की थी जिसके जवाब में मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार ने 5 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी कर दी है।

केबिनेट में आज इस आशय की मंजूरी के साथ कोरोना से निपटने के लिए जिला अस्पताल के सीएमएचओ को मजिस्ट्रेट पावर भी दिए गए हैं। जनसम्पर्क मंत्री ने कैबिनेट की बैठक के बाद इन प्रस्तावों की जानकारी के साथ फिर से दोहराया कि मध्यप्रदेश की सरकार पूरी तरह से सेफ और बहुमत में है उन्होंने कहा कि सरकार फ्लोरटेस्ट में भी पास होगी।

Exit mobile version