MP Election(Madhya Pradesh) Voting Live: कटनी कलेक्टर अवि प्रसाद और पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने मतदान केंद्र 243 शासकीय माध्यमिक शाला झिंझरी पहुंच कर मतदान किया ।
प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीट के लिए 64,523 मतदान केंद्रों पर मतदान जारी है। इसमें 5,60,58,521 करोड़ मतदाता अपनी सरकार चुनेंगे। इनमें 47,760 ग्रामीण और 16,763 शहरी क्षेत्रों में हैं। शांतिपूर्ण मतदान के लिए केंद्रीय अर्धसैनिक बल, राज्य सशस्त्र बल, जिला पुलिस, होमगार्ड सहित विशेष पुलिस है। 35 हजार मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग के माध्यम से नजर रखी जा रही है।
इंदौर में मतदान को लेकर उत्साह
इंदौर में मतदान को लेकर भारी उत्साह नजर आ रहा है, सुबह से ही शहर के मतदान केंद्रों में मतदाताओं की लाइन लगी हुई है।
भोपाल में 2049 पोलिंब बूथ
भोपाल में जिला अधिकारी आशीष सिंह ने बताया कि जिले में 2049 पोलिंग बूथ हैं। यहां 17 हजार कर्मचारी इसमें लगे हुए हैं। मतदान को लेकर सुरक्षा इंतजाम भी कड़ हैं।
शिवराज के भाई डालने पहुंचे वोट
सीएम शिवराज सिंह चौहान के भाई नरेंद्र सिंह चौहान वोट डालने पहुंचे।
मतदान से पहले मॉकपोल हुआ
मध्य प्रदेश में मतदान से पहले सभी बूथों पर मॉकपोल हुआ, छिंदवाड़ा जिले की सौंसर विधानसभा क्षेत्र में मॉकपोल हुआ।
मतदान को लेकर सुबह से ही उत्साह आ रहा नजर
बड़वानी में सुबह जल्दी मतदान केंद्रों पर पहुंचकर लोगों ने वोट दिया। इंदौर में वार्ड क्रमांक 05 विधानसभा एक में मतदान को लेकर सुबह से ही उत्साह रहा, सुबह 6 बजे से ही यहां मतदाता पहुंच गए थे।
ब्यावरा, राजगढ़ में भाजपा प्रत्याशी ने डाला पहला वोट
राजगढ़ जिले में सुबह सात बजे से शुरू हो गया। यहां महिला मतदाताओं के लिए पिंक बूथ भी तैयार किए गए हैं। ब्यावरा में भाजपा प्रत्याशी नारायणसिंह पंवार ने ब्यावरा के मतदान केंद्र 66 पर डाला पहला वोट।
छतरपुर में शुरू हुआ मतदान
छतरपुर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप जीआर के निर्देशन में जिले के सभी 1587 मतदान केंद्रों पर मॉकपोल प्रातः 5:30 बजे से पोलिंग एजेंट की उपस्थिति में शुरू हुआ। इसके बाद सीआरसी की गई। सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया जो शाम 6 बजे तक चलेगा।
10 : 58 : 53 PM
प्रदेश में इस तरह बढ़ा मतदान प्रतिशत
चुनाव वर्ष — मतदान प्रतिशत – कुल मतदाता (करोड़ में)
2018–75.63 –5.04
2013–72.13–4.66
2008–69.78–3.62
2003–67.25–3.79
मध्य प्रदेश में मतदाता
कुल- 5,60,58,521 पुरुष- 2,87,82,261 महिला- 2,71,99,586 थर्ड जेंडर- 1,292 सेवा मतदाता- 75,382 (पुरुष- 73,092 व महिला- 2,290)
2018 के चुनाव परिणाम
कुल विधानसभा सीट- 230
कांग्रेस- 114
भाजपा- 109
बसपा- 2
सपा- 1
निर्दलीय- 4
2,533 उम्मीदवार मैदान में
चुनाव में 2,533 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 2,280 पुरुष, 252 महिला और एक थर्ड जेंडर प्रत्याशी है। भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवार सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। बसपा के 181, सपा के 71, आप के 66 और 1,166 निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।
