Site icon Yashbharat.com

MP की बेटी भावना ने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर तिरंगा फहराकर मनाई दीपावली

bhavna mp1 28 10 2019

भोपाल। मध्‍यप्रदेश की पर्वतारोही भावना डेहरिया ने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर दीपावली मनाई। भावना छिंदवाड़ा‍ जिले के तामिया की निवासी हैं।

27 साल की भावना डेहरिया ने अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चाेटी किलिमंजारो पर दीपावली के दिन फतह हासिल कर भारत का तिरंगा लहराया। समुद्र तल से 5,895 मीटर यानी 19 हजार 341 फीट ऊंची उहुरू शिखर पर भावना डेहरिया ने 27 अक्टूबर 2019 दीपावली के दिन शिखर पर दीपक रख कर ईकोफ़्रेंडली दीवाली मनाने का मैसेज दिया।

उन्‍होंने साथ ही पॉलीथिन के हर व्यक्ति को अपने स्तर पर कम उपयोग करने का आह्वान किया। भोपाल से फिजिकल एजुकेशन में एमपीइडी मास्टर्स की पढ़ाई करने वाली भावना डेहरिया ने अकेले ही यह चढ़ाई पूरी की इस दौरान उनके साथ तंजानिया के गाइड थे।

भावना ने यह ट्रैक 23 अक्टूबर को तंजानिया से शुरू किया और 27 अक्टूबर को रात 12 बजे आखरी कैम्प किबो हट से फाइनल चढ़ाई शुरू कर 7 घंटे 43 मिनट में किलिमंजारो की सबसे ऊंची चोटी उहुरू शिखर पर सुबह 7:43 बजे समिट किया।

बतौर भारतीय महिला इतना कम समय में यह चढ़ाई अपने आप मे एक रिकॉर्ड है। भावना डेहरिया ने इसी साल 22 मई को दुनिया की सबसे ऊंचे शिखर माउंट एवेरेस्ट (8848 मी.) पर भी फतेह हासिल की थी और उसी दिन समिट करने वाली मध्यप्रदेश की प्रथम महिलाओ में एक होने का स्थान पाया है।

Exit mobile version