Site icon Yashbharat.com

MP का खरगोन भारत में सबसे गर्म शहरों में शामिल

garmi

नई दिल्ली। गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है। अधिकतम तापमान में 40 डिग्री की सीमा रेखा पार कर दी है। भारत के 10 से ज्यादा स्थानों पर 40 डिग्री से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश का खरगोन शहर टॉप पर है। यहां 43.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। खरगोन में कोरोनावायरस से पीड़ित एक मरीज पाया गया है परंतु वह इंदौर अस्पताल में भर्ती थे और वही उनकी मौत हो गई। उनके कारण खरगोन में कोई नया संक्रमण नहीं पाया गया है।

देश के दक्षिणी और मध्य राज्यों में पहले से ही तापमान बढ़ने लगा है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इसमें और वृद्धि होगी। दक्षिण भारत में केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक के तटीय इलाकों, महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्रों और ओडिशा में कई इलाकों में पारा 40 डिग्री के करीब पहुँच गया है।

शनिवार को देश के मैदानी भागों में सबसे गर्म स्थान रहा मध्य प्रदेश का खरगौन शहर। जहां अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पिछले 24 घंटों के दौरान टॉप 10 लिस्ट में मध्य प्रदेश के अलावा महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और गुजरात के शहर भी शामिल रहे।

भारत के 10 सबसे गर्म शहर

खरगोन मध्य प्रदेश 43.2
सोलापुर महाराष्ट्र 41
अनंतपुर आंध्र प्रदेश 40.9
अकोला महाराष्ट्र 40.8
मालेगाव महाराष्ट्र 40.6
भुज गुजरात 40.5
गुलबर्ग कर्नाटक 40.5
राजकोट गुजरात 40.3
कडप्पा आंध्र प्रदेश 40.2
कुरनूल आंध्र प्रदेश 40.2

Exit mobile version