अस्पताल पहुँचने से पहले हुई जच्चा-बच्चा की मौत

09 01 2021 bhandara hospital fore

कटनी: जिला अस्पताल पहुँचने से पहले एक गर्भवती की मौत हो गई। स्लीमनाबाद के झिरिया निवासी प्रमोद बाई गौड़ पत्नी सोहन सिंह 26 वर्ष को आशा कार्यकर्ता एबुलेंस से लेकर पहुँची थी।

लेकिन उसकी जिला अस्पताल पहुँचने से पहले ही मौत हो गई। ।डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन की ओर से चौकी में सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस पहुँची और मर्ग कायम कर घटना को जांच में लिया है।