Site icon Yashbharat.com

MP Growth Conclave इंदौर में आयोजित मप्र ग्रोथ कांक्लेव में प्रदेश व देश के 1500 से अधिक निवेशक, उद्योगपति एकत्रित

11 07 2025 mp growth conclave indore 2025711 115745

इंदौर। मप्र ग्रोथ कांक्लेव में प्रदेश व देश के 1500 से अधिक निवेशक, उद्योगपति एकत्रित हुए हैं। ‘नेक्स्ट होराइजन: बिल्डिंग सिटीज आफ टुमारो’ थीम पर आयोजित इस कांक्लेव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव होटल, पर्यटन, रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्रों के प्रमुख निवेशकों से संवाद करेंगे। मध्य प्रदेश ग्रोथ कांक्लेव की हुई शुरुआत इंदौर में हुई है। इंदौर सहित प्रदेश के प्रमुख शहरों के विकास का ब्लूप्रिंट इसमें तैयार होगा। देवी अहिल्या की नगरी इंदौर में आयोजित

कांक्लेव में इंडियन रेलवे कंस्ट्रक्शन कंपनी लि. (इरकान) के सीएमडी हरिमोहन गुप्ता भी शामिल हो रहे हैं। उनकी मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ विशेष मीटिंग होगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री करीब 20 निवेशकों के साथ वन-टू-वन चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री ब्रिलियंट कंवेशन सेंटर परिसर में दिल्ली के भारत मंडपम की तर्ज पर बनाए गए एक्सपो का शुभारंभ करेंगे।

इसमें क्रेडाई, नगर निगम, आईडीए, स्मार्ट सिटी, हाउसिंग बोर्ड, मैट्रो, हुडको, एलआईसी सहित कई संस्थाओं की प्रदर्शनी भी लगाई गई है। कांक्लेव में प्रदेश सरकार का बाइजेग एन संस्था के साथ एमओयू हुआ। संस्था प्रदेश सरकार के साथ साझीदार के रूप में काम करेगी। इसके अलावा सिंहस्थ के प्रबंधन को लेकर प्रदेश सरकार का आईआईएम इंदौर के साथ एमओयू होगा।

कांक्लेव में क्रेडाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष शेखर पटेल शामिल हो रहे हैं। इसके अलावा फ्रांस की रोपवे निर्माण करने वाली कंपनी डापलर मेयर इंडिया प्रालि के सीईओ प्रफुल्ल चौधरी कांक्लेव में शामिल होने के लिए इंदौर पहुंचे हैं। गौरतलब है कि उनकी कंपनी फिलहाल उज्जैन में देवास बस स्टैंड से महाकाल मंदिर तक केबल कार का निर्माण कर रही है। कंपनी के प्रतिनिधि इंदौर में प्रस्तावित केबल कार प्रोजेक्ट के निवेश की संभावना तलाशेंगे।

Exit mobile version