Wednesday, May 13, 2026
Latest:
katniमध्यप्रदेश

जन अभियान परिषद द्वारा संवाद योजना अंतर्गत नवांकुर संस्थाओं की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न

जन अभियान परिषद द्वारा संवाद योजना अंतर्गत नवांकुर संस्थाओं की मासिक समीक्षा बैठक संपन्

कटनी- मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद (योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, म.प्र. शासन) द्वारा कटनी जिले की समस्त नवांकुर संस्थाओं के साथ 9 फरवरी 2026, को आनंदम स्थल , जनपद पंचायत परिसर कटनी में मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक जिला समन्वयक डा तेजसिंह केशवाल के मार्गदर्शन में आयोजित हुई, जिसमें जिले के समस्त विकासखंड समन्वयक, नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

समीक्षा बैठक के दौरान नवांकुर संस्थाओं द्वारा ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान , जल संचय अभियान , प्लास्टिक मुक्त ग्राम निर्माण , प्रस्फुटन समितियों के उन्मुखीकरण , विमुक्त ,घुमंतु, एवम अर्ध घुमंतु समुदाय सर्वेक्षण के अंतर्गत किए गए कार्यों की कार्य प्रगति समीक्षा की गई।
जिला समन्वयक डॉ तेजसिंह केशवाल ने बैठक में नवांकुर संस्थाओं को प्रस्फुटन समितियों का सक्रिय करण, समस्या समाधान, शासन की योजनाओं का प्रचार प्रसार, नवांकुर सखी, आदर्श ग्राम में संस्कार केन्द्र का संचालन, नर्सरी निर्माण, तथा पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति अभियान पर चर्चा, तथा प्रतिवेदन निर्माण,और एम आई एस पोर्टल पर गतिविधियां अपलोड करने, उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा करने के सम्बन्ध में समीक्षा करते हुए आवश्यक जानकारी दी , साथ ही परिषद द्वारा आगामी समय में संचालित की जाने वाली गतिविधियों व योजनाओं पर चर्चा करते हुए उनके प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये।हरिराज पाल, अशासकीय सदस्य, पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक समुदाय कल्याण विभाग द्वारा विमुक्त, घुमन्तु एव अर्धघुमन्तु समुदाय के चिन्हांकन हेतु जन अभियान द्वारा किये जा रहे सर्वे हेतु आवश्यक मार्ग दर्शन प्रदान किया गया। आनंद विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिल काम्बले ने आनंद प्राप्ति हेतु आत्म संतुष्टि क्यो आवश्यक विषय पर प्रकाश डाला।
जिले की समस्त चयनित नवांकुर संस्थाओ के उपस्थित प्रतिनिधियों ने किये गये उल्लेखनीय कार्यो का प्रस्तुतिकरण किया।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि