मानसून ने पूरे देश को घेरा: कल दिल्ली-NCR समेत 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; पहाड़ों पर 15 जुलाई तक आफत

मानसून ने पूरे देश को घेरा: कल दिल्ली-NCR समेत 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; पहाड़ों पर 15 जुलाई तक आफत

मानसून ने पूरे देश को घेरा: कल दिल्ली-NCR समेत 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; पहाड़ों पर 15 जुलाई तक आफत

नई दिल्ली: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, मानसून अब पूरे भारत को अपनी जद में ले चुका है। देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इस समय मानसूनी बारिश का दौर जारी है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, मानसून अब राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के बचे हुए हिस्सों में भी पूरी तरह आगे बढ़ चुका है।

इसी बीच आईएमडी (IMD) ने कल, यानी 10 जुलाई को दिल्ली-एनसीआर समेत देश के 13 प्रमुख राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का कड़ा अलर्ट जारी किया है। राहत और चिंता की बात यह है कि देश का अब ऐसा कोई भी हिस्सा नहीं बचा है, जहां कल हल्की, मध्यम या तेज बारिश की संभावना न जताई गई हो।

बाजार में उतरेगा ऋतिक रोशन का पसंदीदा फिटनेस ब्रांड Cult.fit! IPO के जरिए हिस्सेदारी बेचेंगे ‘कृष’, जानें क्या है कंपनी का प्लान

दिल्ली-एनसीआर में कड़कड़ाएगी बिजली, मध्यम बारिश के आसार

राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों (NCR) में कल (10 जुलाई) को मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, सुबह और दोपहर के समय कई स्थानों पर हल्की बारिश जबकि कुछ अलग-अलग इलाकों में मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की जा सकती है। इस दौरान आसमान में बिजली कड़कने की भी आशंका जताई गई है। कल दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मानसून ने पूरे देश को घेरा: कल दिल्ली-NCR समेत 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; पहाड़ों पर 15 जुलाई तक आफत

उत्तराखंड और हिमाचल में 15 जुलाई तक रेड/ऑरेंज अलर्ट

पहाड़ी राज्यों में मानसूनी बारिश अब लोगों की मुश्किलें बढ़ाने लगी है, जिससे भूस्खलन का खतरा भी बढ़ गया है। उत्तराखंड के कई जिलों में कल भारी से बहुत भारी बारिश होने का ‘ऑरेंज और रेड अलर्ट’ जारी किया गया है। वहीं हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी और ऊंचे इलाकों में भी कल भारी बारिश के आसार जताए गए हैं। मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ों पर बारिश का यह खतरनाक दौर फिलहाल थमने वाला नहीं है और यह स्थिति आगामी 15 जुलाई तक लगातार जारी रहेगी।

Exit mobile version