भोपाल। मध्य प्रदेश के निवासियों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर है। देश में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार दक्षिण-पश्चिम मानसून ने गुरुवार को केरल के रास्ते भारत में दस्तक दे दी है। मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) के अनुसार, वर्तमान में परिस्थितियां बेहद अनुकूल बनी हुई हैं, जिससे मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। केरल के बाद अब यह मध्य अरब सागर, गोवा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पूर्वोत्तर भारत के हिस्सों की ओर कूच करेगा।
मौसम विभाग का अनुमान है कि 15 से 20 जून के बीच मानसून मध्य प्रदेश में प्रवेश कर जाएगा, जिसके बाद प्रदेश भर में झमाझम बारिश का दौर शुरू होगा।
इस बार बेअसर रहा ‘नौतपा’: आंधी-बारिश और ओलों ने घोली ठंडक
आमतौर पर भीषण गर्मी के लिए जाने जाने वाले ‘नौतपा’ का मिजाज इस बार मध्य प्रदेश में पूरी तरह बदला हुआ रहा। इन 9 दिनों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार आंधी-बारिश का दौर चला और कई जिलों में ओलावृष्टि (ओले गिरना) भी दर्ज की गई।
इस मौसमी बदलाव के कारण प्रदेश से भीषण गर्मी का असर पूरी तरह गायब हो गया और दिन व रात के तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस तक की भारी गिरावट देखी गई।
प्रमुख शहरों का तापमान: सामान्य से बेहद कम रहा पारा
मंगलवार को मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे रिकॉर्ड किया गया, जिससे लोगों को मई-जून के महीने में भी सुहाने मौसम का अहसास हुआ: