Site icon Yashbharat.com

मध्य प्रदेश में मानसून की सक्रियता बढ़ी, भारी बारिश के आसार

barish

मध्य प्रदेश में मानसून की सक्रियता बढ़ी, भारी बारिश के आसार बन गए हैं।मानसून द्रोणिका प्रदेश से होकर गुजर रही है, अवदाब का क्षेत्र बन गया है

मध्य प्रदेश में मानसून द्रोणिका प्रदेश से होकर गुजर रही है और अवदाब का क्षेत्र बन गया है, जिससे प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, सोमवार को ग्वालियर-चंबल, सागर, भोपाल, जबलपुर, इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। इंदौर, उज्जैन संभाग के जिलों में कहीं-कहीं अति वर्षा होने के आसार हैं।

पिछले 24 घंटों में आलीराजपुर के काठीवाड़ा में सबसे अधिक 205 मिलीमीटर (आठ इंच) वर्षा हुई है। रुक-रुककर वर्षा का सिलसिला अभी दो-तीन दिन तक बना रह सकता है।

वर्षा की स्थिति

मौसम पूर्वानुमान:

 

Exit mobile version