Latestराष्ट्रीय

मोकामा नया रेल पुल तैयार: इंटरलॉकिंग के कारण 384 ट्रेनों का रूट डायवर्ट, 67 ट्रेनें रहेंगी रद्द; देखें पूरी लिस्ट

20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक बिहार-बंगाल रेल रूट प्रभावित: 36 ट्रेनें 3 अक्टूबर को रहेंगी बंद, यात्रा से पहले जांचें सूची

मोकामा नया रेल पुल तैयार: इंटरलॉकिंग के कारण 384 ट्रेनों का रूट डायवर्ट, 67 ट्रेनें रहेंगी रद्द; देखें पूरी लिस्ट

पटना/मोकामा: पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर रेल मंडल अंतर्गत मोकामा के पास गंगा नदी पर बने नए डबल लाइन रेल पुल का काम पूरा हो चुका है। हालांकि, इसे मुख्य लाइन से जोड़ने के लिए किए जा रहे नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य के चलते आगामी दिनों में व्यापक स्तर पर ट्रेन परिचालन प्रभावित रहेगा।

पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) सरस्वती चंद्र के अनुसार, इस तकनीकी कार्य के कारण 384 ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए गए हैं, 56 ट्रेनों का आंशिक समापन (Short Termination) और 67 ट्रेनों का आंशिक प्रारंभ (Short Origination) किया जाएगा। वहीं, 20 सितंबर 2026 से 04 अक्टूबर 2026 के बीच अलग-अलग तिथियों में 67 ट्रेनें पूरी तरह निरस्त (Cancel) रहेंगी।

 60 साल पुराने ‘राजेन्द्र पुल’ के जाम से मिलेगी मुक्ति

  • सिंगल लाइन की बाध्यता: वर्तमान में मोकामा और बरौनी के बीच गंगा नदी पर 1.9 किलोमीटर लंबा ‘राजेन्द्र पुल’ (वर्ष 1959 में निर्मित) स्थित है। सिंगल लाइन होने की वजह से गाड़ियों को बरौनी या आसपास के स्टेशनों पर रोकना पड़ता था।

  • 1491 करोड़ की परियोजना: 2015-16 बजट में ₹1491.47 करोड़ की लागत से नए पुल को मंजूरी मिली थी, जिसका शिलान्यास 12 मार्च 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था।

  • दोहरी रेल लाइन का नया पुल: 1.9 किमी लंबे मुख्य पुल और 14 किमी की एप्रोच लाइन के साथ इस प्रोजेक्ट में 9 छोटे पुल, 2 आरओबी और 3 आरओआर शामिल हैं। यह नया पुल वर्तमान पुल से 50 मीटर की दूरी पर स्थित है।

 रद्द रहने वाली प्रमुख ट्रेनों की तिथिवार सूची (20 सिंतबर – 04 अक्टूबर)

 20 सितंबर को रद्द ट्रेनें:

  • 04185 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आसनसोल स्पेशल

  • 13029 हावड़ा-मोकामा एक्सप्रेस

  • 13031 हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस

  • 13121 कोलकाता-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस

  • 13415 मालदा टाउन-पटना एक्सप्रेस

  • 14004 नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस

 21 से 23 सितंबर के बीच रद्द प्रमुख ट्रेनें:

  • 13030 मोकामा-हावड़ा एक्सप्रेस

  • 13032 जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस

  • 15527/15528 जयनगर-पटना-जयनगर एक्सप्रेस

  • 13227/13228 सहरसा-राजेंद्र नगर-सहरसा एक्सप्रेस

  • 63204 मोकामा-किउल पैसेंजर

  • 63275/63276 किउल-पटना-किउल पैसेंजर

 24 से 26 सितंबर के दौरान रद्द ट्रेनें:

  • 03230/03229 पटना-खोरधा रोड स्पेशल

  • 13423/13424 भागलपुर-अजमेर-भागलपुर एक्सप्रेस

  • 13185/13186 सियालदह-जयनगर-सियालदह एक्सप्रेस

  • 13419/13420 भागलपुर-मुजफ्फरपुर-भागलपुर एक्सप्रेस

  • 18629/18630 रांची-गोरखपुर-रांची एक्सप्रेस

  • 22843/22844 बिलासपुर-बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस

27 सितंबर से 30 सितंबर तक रद्द ट्रेनें:

  • 02023/02024 हावड़ा-पटना-हावड़ा स्पेशल

  • 13155/13156 कोलकाता-सीतामढ़ी-कोलकाता एक्सप्रेस

  • 18405/18406 पूरी-पटना-पुरी एक्सप्रेस

  • 15233/15234 कोलकाता-दरभंगा-कोलकाता एक्सप्रेस

  • 28181 टाटानगर-कटिहार एक्सप्रेस

 01 अक्टूबर से 04 अक्टूबर (सबसे अधिक प्रभावित दिन):

विशेष ध्यान दें: 03 अक्टूबर को सर्वाधिक 36 ट्रेनें रद्द रहेंगी।

Back to top button