Site icon Yashbharat.com

Modi Oath Ceremony 3.0 पीएम मोदी के शपथ समारोह में शामिल होंगे विधायक संजय सत्येंद्र पाठक

IMG 20231009 WA0007

पीएम मोदी 3.0 शपथ समारोह में शामिल होंगे विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक। भाजपा के लिए फिर एक उत्साह औऱ खुशी का मौका है। कल 9 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार बतौर पीएम शपथ लेंगे। खास बात यह है कि इस शपथ समारोह में इस बार जिला स्तर के नेता भी शामिल हो रहे हैं।

कटनी से विधायक संजय पाठक शामिल होंगे इसकी पुष्टि स्वयं विधायक श्री पाठक ने की है। सूत्रों के अनुसार कटनी से शपथ समारोह में भाजपा  जिलाध्यक्ष दीपक टण्डन सहित विधायकों के शामिल होने की खबर है। आपको बता दें कि विधायक श्री पाठक तीसरी बार पीएम मोदी के शपथ में शामिल होंगे। श्री पाठक ने कहा कि यह मेरे लिए सौभाग्य का क्षण है विकसित भारत की कल्पना को साकार करने एनडीए की पुनः मजबूत सरकार तथा ग्लोबल लीडर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस ऐतिहासिक शपथ समारोह में शामिल होने का मौका प्राप्त हुआ।

आपको बता दें कि नरेंद्र मोदी 9 जून को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. इसमें सीएम डाॅ. मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और सांसद वीडी शर्मा के साथ मध्य प्रदेश के करीब 400 नेता शामिल होंगे. इन नेताओं में सभी मंत्री, सभी विधायक, चुने गए सांसद, कोर कमेटी के सदस्य, लोकसभा चुनाव में बनाए गए क्लस्टर इंचार्ज, निवर्तमान सांसदों के साथ बीजेपी के जिलाध्यक्ष शामिल हैं।

बीजेपी हाईकमान से इन सभी को पीएम के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कहा गया है. आदेश मिलते ही नेताओं ने दिल्ली पहुंचने की तैयारी कर ली है। मोदीजी ने नया इतिहास रचा है. मोदीजी के शपथ ग्रहण समारोह का साक्षी मध्य प्रदेश की बीजेपी भी बनेगी।

Exit mobile version