Site icon Yashbharat.com

Modi Cabinet Reshuffle : मंत्रियों के पोर्टफोलियो का एलान, मनसुख मंडाविया – स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री, जानें किन नेताओं को मिला कौन सा मंत्रालय

07 07 2021 modi cabinet 21806875 15281924

नई दिल्‍ली, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। कुल 43 मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। नारायण राणे, सर्बानंद सोनोवाल, के अलावा मध्य प्रदेश से ज्योतिरादित्य सिंधिया और वीरेंद्र कुमार समेत 15 सांसदों ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। नई कैबिनेट में 28 राज्य मंत्री है। प्रधानमंत्री मोदी के दूसरे कार्यकाल के पहले मंत्रिमंडल विस्तार में 32 ऐसे चेहरे हैं जो पहली बार केंद्रीय मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। जानें किसे क्‍या मिली जिम्‍मेदारी…

पीएम खुद करेंगे विज्ञान मंत्रालय की निगरानी

समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय की निगरानी करेंगे जबकि अमित शाह गृह मंत्रालय के साथ सहकारिता मंत्रालय की भी निगरानी करेंगे…

मनसुख मंडाविया को स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की कमान

कोरोना महामारी के संकट के बीच स्वास्थ्य मंत्रालय की जिम्‍मेदारी अब मनसुख मंडाविया संभालेंगे। इससे पहले डॉ. हर्षवर्धन इस मंत्रालय की जिम्‍मेदारी संभाल रहे थे। मांडविया को स्वास्थ्य के साथ रसायन और उर्वरक मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

मनसुख मंडाविया – स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री

धर्मेंद्र प्रधान – शिक्षा

अश्विनी वैष्णव – रेल मंत्री के साथ आईटी और संचार मंत्री होंगे।

Exit mobile version