katniLatestमध्यप्रदेश

विजयराघवगढ़ किले पर विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक ने किया ध्वजारोहण, क्षेत्र वासियों को बधाई देते हुए विधानसभा विकास के विजन को रखा सामने

  • विजयराघवगढ़ किले पर विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक ने किया ध्वजारोहण
  • क्षेत्र वासियों को बधाई देते हुए विधानसभा विकास के विजन को रखा सामने

विजयराघवगढ़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक ने ऐतिहासिक विजयराघवगढ़ किले पर ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर राष्ट्रध्वज को सलामी देने के साथ राष्ट्रगान हुआ और उपस्थित लोगों ने देश की स्वतंत्रता एवं राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को दोहराया।
अपने संबोधन में विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक ने विजयराघवगढ़ विधानसभा के समग्र एवं संतुलित विकास के विजन को सामने रखा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना, बेहतर सड़क एवं पुल निर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सिंचाई तथा ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यक सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने आगे कहा कि ग्रामीण क्षेत्र होने कृषि की मूल आवश्यकताओं खेतों तक बिजली और पानी की पहुंच सुलभ बनाने के प्रयासों के तहत उन्होंने विधानसभा के 1 लाख एकड़ भूमि को सिंचित बनाने के संकल्प के तहत (2 सालों में 159 कृषि ट्रांसफार्मर,खम्बे लाइन स्थापित हो गए हैं या प्रक्रियाधीन होने के बाद 82 अतिरिक्त कृषि ट्रांसफार्मर अगले एक साल में स्थापित हो जाएंगे) प्रयास अब धरातल पर मूर्तरूप लेते दिखाई देने लगे है । नर्मदा नहर से मिलने वाले पानी से विधानसभा के विजयराघवगढ़ क्षेत्र के लेकर कारीतलाई क्षेत्र के गांवों तक 45 हजार एकड़ भूमि सिंचित होगी ।बरही एवं धनवाही सूक्ष्म उद्यम सिंचाई परियोजना से 30 ग्राम पंचायतों की 50 हजार एकड़ भूमि सिंचित होगी। इसी तरह महानदी और उमराड नदी से भी लिफ्ट एरिकेशन से पानी सिंचाई की नई योजना पर कार्य चल रहा है।
क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के साथ आगामी समय में भी विजयराघवगढ़ को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि विजयराघवगढ़ की ऐतिहासिक पहचान के साथ आधुनिक विकास को जोड़ते हुए विधानसभा क्षेत्र को सुविधासंपन्न और आत्मनिर्भर बनाना उनका लक्ष्य है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रहित और क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुधा कोल, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती राजेश्वरी दुबे, उदयराज सिंह सहित जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Back to top button