Site icon Yashbharat.com

श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा में विधायक संजय पाठक भी शामिल होंगे: कहा-यह मेरे माता पिता का आशीर्वाद तथा कई जन्मों के पुण्य थे

4ef94385 af97 49d7 911c 797622f5c36a

sanjay pathak अयोध्या में 22 जनवरी को प्राण-प्रतिष्ठा में विधायक संजय पाठक भी शामिल होंगे। इस ऐतिहासिक क्षण का हिस्सा बनने चुनिंदा लोग की मौजूद गर्भगृह में होगी। जिसमें शामिल होने के लिए देश विदेश के कई बड़ी हस्तियां अवध पहुंचेंगी। उन्हीं में से एक संजय पाठक का नाम भी समाने आया है। अयोध्या से मिले आमंत्रण पर संजय पाठक बेहद खुश हुए और उन्होंने कहा ये मेरे माता पिता के आशीर्वाद तथा कई जन्मों के पुण्य थे जो मुझे भगवान श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा और गर्भगृह में जाने का अवसर मिला।

दीपावली के रूप में मनाएंगे उत्सव

उन्होंने कहा कि यह मेरे जीवन के जन्म से लेकर अंत तक का सबसे बड़ा अवसर है जो मुझे मेरे परिवार सहित पीढ़ियों को धन्य कर दिया। वहीं 22 तारीख को श्रीरामचंद्र के मंदिर में विराजते ही पूरा देश बल्कि विदेशों में बसने वाले सभी सनातनी दीपावली के रूप में मनाएंगे।

जोकि मध्यप्रदेश के पूर्वमंत्री व वर्तमान में विजयराघवगढ़ विधायक है। संजय पाठक पांच बार के विधायक के साथ एक बार के पूर्व मंत्री भी रह चुके हैं, जिन्होंने श्रीराम मंदिर निर्माण के नाम पर 1 करोड़ 11 लाख 11 हजार 111 रुपयों का चंदा अपनी मां निर्मला पाठक के हाथो भेंट किया था। जिसके बाद ही कटनी जिले का नाम पूरे प्रदेश सहित देश में संजय पाठक के चलते चर्चित हो गया था।

Exit mobile version