katniLatestमध्यप्रदेश

विकास कार्यों का लोकार्पण करते बोले विधायक संजय पाठक- विजयराघवगढ़ का विकास क्षेत्र वासियों की इच्छा के अनुरूप हो रहा है

विकास कार्यों का लोकार्पण करते बोले विधायक संजय पाठक- विजयराघवगढ़ का विकास क्षेत्र वासियों की इच्छा के अनुरूप हो रहा है

विजयराघवगढ़। नगर परिषद विजयराघवगढ़ में नगर परिषद द्वारा स्थापित नवीन “प्रवेश द्वार” एवं जनता को स्वच्छ और ठंडा पानी देने वाले “वॉटर कूलर” के साथ ही राष्ट्रीय गौरव के प्रतीक “100 फिट ऊंचे तिरंगे झंडे” का क्षेत्रीय विधायक संजय पाठक ने लोकार्पण किया।
इस अवसर पर विधायक श्री पाठक ने कहा विजयराघवगढ़ का विकास लगातार सबके सामने है सभी के सहयोग से विधानसभा क्षेत्र में विकास में कोई कमी नही नहीं आने दी जाएगी विधानसभा का विकास क्षेत्र वासियों की इच्छा के अनुरूप हो रहा है।

IMG 20250603 WA0039

नगर परिषद विजयराघवगढ़ द्वारा बनवाया यह प्रवेश द्वार न केवल नगर की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है, अपितु आगंतुकों के प्रति सम्मान और सौजन्य भाव का दिग्दर्शक भी है। इसके साथ ही राष्ट्रीयता एवं देश प्रेम के भाव को जगाने वाला यह राष्ट्रीय ध्वज स्मारक स्थापित किया गया है। राष्ट्रीय ध्वज स्मारक की स्थापना जन सामान्य के हृदय में देश प्रेम एवं राष्ट्रीयता का भाव जाग्रत करने का प्रयास किया गया है।

IMG 20250603 WA0037

विजयराघवगढ़ में प्रतिदिन आसपास के पचासों गांव के लोगों का आना जाना लगा रहता है इस वॉटर कूलर की स्थापना से लोगों को गर्मी के महीनों के साथ ही सारे साल स्वच्छ पेयजल व्यवस्था मिलती रहेगी।

IMG 20250603 WA0040

इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती वसुधा मिश्रा, उपाध्यक्ष हरिओम बर्मन, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुधा कोल, उपाध्यक्ष  उदयराज सिंह, मनीषदेव मिश्रा, प्रमोद शुक्ला, मंडल अध्यक्षगण श्रीराम सोनी, विवेक सोनी, प्रमोद सोनी सहित सभी वरिष्ठ नेता, परिषद के पार्षद गणों के साथ ही परिषद के अधिकारी कर्मचारियों, सम्माननीय जनप्रतिनिधिगण, प्रबुद्ध नागरिक तथा देवतुल्य जनसामान्य की उपस्थिति रही।

Back to top button