Friday, May 15, 2026
Latest:
katniLatest

विधायक संजय पाठक ने एम्बुलेंस बुलवा कर घायल को पहुंचवाया अस्पताल

कटनी। बड़वारा के मझगवां के समीप सड़क हादसे में घायल होकर तड़प रहे युवक को विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने एम्बुलेंस बुलवा कर अस्पताल पहुंचवाया।

विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक की संवेदनशीलता और मानवीयता एक बार फिर चर्चा में है। दरअसल सड़क हादसे का शिकार होकर तड़प रहे एक घायल के लिए विधायक संजय सत्येंद्र पाठक देवदूत साबित हुए। घटना बड़वारा थाना क्षेत्र के ग्राम मझगवां के समीप की है जहां स्लीमनाबाद के छपरा निवासी एक युवक सड़क हादसे का शिकार हो गया था।

घायल युवक रास्ते में पड़ा तड़प रहा था तभी वहां से गुजर रहे विधायक संजय सत्येंद्र पाठक की नजर घायल पर पड़ी। उन्होंने तुरंत गाड़ी रुकवाया और तत्काल घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए एंबुलेंस बुलवाया। एंबुलेंस के माध्यम से घायल को अस्पताल भेजा गया और चिकित्सकों से फोन पर चर्चा करके घायल को बेहतर से बेहतर उपचार सुविधा मुहैया कराने को कहा।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम