Site icon Yashbharat.com

MLA संजय पाठक के प्रयास: माइक्रो लिफ्ट से खेतों तक पहुंचेगा पानी, बारात घर एवं खेल मैदान की बाउंड्री वॉल स्वीकृत

wp 1682961954664

विजयराघवगढ़ के ग्राम चरी में MLA संजय पाठक ने चौपाल के दौरान बताया कि निर्माणाधीन नर्मदा नहर को लेकर ग्रामीणों की आपत्तियों को लेकर पुनः सर्वे कराने के दिए निर्देश दिए गए हैं। माइक्रो लिफ्ट एरीकेशन योजना से खेतों तक पानी पहुंचाने का डीपीआर की तैयार है। बारात घर एवं खेल मैदान की बाउंड्री वॉल निर्माण स्वीकृत हो चुका है। 

विजयराघवगढ़ के ग्राम चरी में विधायक संजय पाठक ने आज चौपाल लगाकर संवाद किया । उन्होंने ग्रामवासियों से उनके कार्यों समस्याओं के विषय में जानकारी प्राप्त की इस दौरान पिछले दिनों निर्माणाधीन बरगी दायीं तट नर्मदा नहर को लेकर ग्रामीणों की आपत्तियों पर नर्मदा घाटी विकास निगम के अधिकारियों के समक्ष रखा जिसपर परियोजना के अधिकारियों द्वारा आपत्तियों को पुनः सर्वे कराकर जोभी उचित निर्णय होगा उस के अनुसार आगे नहर निर्माण कराया जायेगा ।

विधायक संजय पाठक ने बताया कि उन्होंने इस क्षेत्र में किसान के खेत तक पानी पहुँचाने के लिए नर्मदा नहर से माइक्रो लिफ्ट एरीकेशन योजना के माध्यम से 10 हजार एकड़ रकवे में सिंचाई के लिए योजना बनाने के निर्देश दिए थे विभागीय अधिकारियों द्वारा इसकी डीपीआर तैयार कर ली गई है।

जल्द ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलकर इस सिंचाई योजना को स्वीकृत कराया जायेगा। इस योजना से खेतों तक पानी पहुंचाया जायेगा तथा कई लाख गैलन भूजल की बचत भी होगी। ग्राम वासियों की मांग पर उन्होंने बारात घर एवं खेल मैदान की बाउंड्री वॉल निर्माण को स्वीकृति दी। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष सुधा कोल, मंडल अध्यक्ष मनीष मिश्रा, रंगलाल पटेल, गुलाब पटेल, सरपंच पूजा दहिया, जनपद सदस्य मुस्कान कोल के साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामवासियों की उपस्तिथि रही ।

Exit mobile version