Site icon Yashbharat.com

MLA संजय पाठक का ऐलान: विजयराघवगढ़ के 51 फीसदी मतदाता चुनाव लड़ने के पक्ष में मत देते हैं तभी चुनाव लडूंगा

IMG 20230720 WA0025

MLA संजय पाठक ने आज विजयराघवगढ़ के जमुवानीकलां, खिरवा न 2,पडरैही,जमुवानी खुर्द में विकास पर्व के अंतर्गत 1 करोड़ 30 लाख सेअधिक राशि के विकास कार्यों जिनमें उपस्वास्थ केंद्र, सड़कों, बाउंड्री वॉल, आंगनवाड़ी केन्द्र का भूमिपूजन लोकार्पण किया। इस दौरान एक बार फिर उन्होंने ऐलान किया कि विजयराघवगढ़ की जनता के 51 फीसद मत पर ही वह चुनाव लड़ेंगे। देश मे अकेले ऐसे विधायक हैं जिन्होंने यह घोषणा की है।

विधायक श्री पाठक ने सभी गांवों में जनता जनार्दन से संवाद करते हुए उनके कार्यों समस्याओं को सुना एवं कार्यक्रम स्थल पर ही अधिकारियों तत्काल लोगों की समस्याओं को संतुष्ट करते हुए हल करने के निर्देश दिए । उन्होंने संवाद करते हुए कहा कि जब जब आपके गांव आता हूं विकास की उपलब्धियां देता हूं मेरी एवं हमारी सरकार की प्राथमिकता है कि लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या न रहे और उनकी समस्याओं का यथाशीघ्र समाधान किया जाए।


उन्होंने आगे कहा कि मैं अपने आप को विधायक नही मानता बल्कि क्षेत्र की जनता का प्रधान सेवक मानता हूं उनकी जितनी सेवा चाहें शासन के सहयोग से या स्वयं के पास से कर सकूं करता हूं गरीब जरूरत मंद की सेवा करने की शिक्षा ही मुझे मिली है । हमारी सरकार की प्राथमिकता है जनकल्याण कि नीति पर चलते हुए गरीब से गरीब व्यक्ति का कल्याण हमारा एक ही उदेशय है लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या न रहे और उनकी समस्याओं का यथाशीघ्र समाधान किया जाए।

मेरे लिए चुनाव जीतना ही नहीं जनता का दिल जीतना भी महत्वपूर्ण, श्री पाठक ने कहा कि जनता की सेवा और विधानसभा का विकास ही उनके लिए सर्वाधिक महत्वपूर्ण और यही श्रेष्ठ कार्य है। उन्होंने कहा कि उनकी राजनीति का उद्देश्य ही समाजसेवा है। समाजसेवा में अंतिम छोर के व्यक्ति को लाभ उसकी समस्या दुख का अंत ही उन्हें सुकून देता है।

51% जनता का विश्वास क्यों जरूरी, यह विचार काफी दिनों से मन मे था


चुनाव जीतना आसान है किंतु लोगों का दिल जीतना महत्वपूर्ण होता है। क्या इतनी सेवा क्षेत्र के विकास के बाद क्षेत्र की जनता का वह दिल जीत पाए ? यह सवाल विगत लम्बे समय से मन में उठ रहा था इसी के बाद यह फैसला लिया कि वह अपने व्यक्तिगत सर्वे कराकर बकायदा लोगों से मत मांगेंगे जिसमे सिर्फ दो ही प्रश्न होंगे कि विजयराघवगढ़ की जनता उन्हें पुनः सेवा का अवसर देने का आदेश देती है या नहीं। श्री पाठक ने कहा कि एक पर्ची में यह स्वाल जन जन से पूछा जाएगा इसके बाद इन पर्चियों की गिनती की जाएगी। पूरी निष्पक्षता के साथ इसे जनता के समक्ष रखा जाएगा श्री पाठक ने कहा कि 51 फीसदी से एक मत भी उन्हें कम मिला तो वह चुनाव नहीं लड़ेंगे।

इस दौरान विजयराघवगढ़ अध्यक्ष श्रीमती सुधा कोल, उपाध्यक्ष श्री उदयराज सिंह चौहान, श्रीमती करिश्मा नमईया कोल,रंगलाल पटेल, नवाब खान,अंकुर गौवर, मनीष देव मिश्रा, देवराज सिंह परिहार,जगदीश पटेल,सुशील पटेल, राजेश कोल, सुरेंद्र प्यासी ,गुलाम खान, वृंदावन पटेल के साथ ही बड़ी संख्या में जनता जनार्दन की उपस्थित रही।

Exit mobile version