Illegal use of mineral secondary sand and stone dust: खनिज गौण रेत एवं स्टोन डस्ट का अवैध परिवहन करने पर जमा कराया गया 71 हजार का प्रशमन शुल्क
Illegal use of mineral secondary sand and stone dust: खनिज गौण रेत एवं स्टोन डस्ट का अवैध परिवहन करने पर जमा कराया गया 71 हजार का प्रशमन शुल्क
Illegal use of mineral secondary sand and stone dust: खनिज गौण रेत एवं स्टोन डस्ट का अवैध परिवहन करने पर जमा कराया गया 71 हजार का प्रशमन शुल्क। कलेक्टर अवि प्रसाद के खनिज गौण के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के मामलों में गंभीरता से कार्यवाही करने के दिए गए निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा नियमित निगरानी और नजर रखी जाकर खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के मामलों पर जिला प्रशासन द्वारा निरंतर कड़ी कार्यवाही की जा रही है। जिसके परिणामस्वरूप गत ंिदवस ओव्हर लोड रेत एवं स्टोन डस्ट के अवैध परिवहन के मामले में जप्त किये गए वाहन से 71 हजार 504 रूपये का प्रशमन शुल्क जमा कराया जाकर वाहन मुक्त करने की कार्यवाही की गई।
जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि विगत 30 मई को ग्राम हथेडा मे आकस्मिक जांच के दौरान वाहन क्रमांक एमपी 21 जेडबी 7385 से अनावेदक परिवहनकर्ता वाहन चालक, महेंद्र सिंह गोंड द्वारा 3 धनमीटर रेत का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर वाहन जब्त करने की कार्यवाही की जाकर अनावेदकों पर 31 हजार 625 रुपये प्रशमन शुल्क निर्धारित किया गया था। इसी तरह 6 जून को ग्राम चाका मे जांच के दौरान हाईवा वाहन क्रमांक यूपी 95 टी 0863 मे 1.3 घन मीटर ओव्हर लोड रेत का परिवहन पाये जाने पाने पर वाहन जब्ती की कार्यवाही करते हुए अनावेदकों पर