Site icon Yashbharat.com

गन को समझा खिलौना 14 वर्षीय बालक ने खुद को मारी गोली गंभीर रूप से घायल

IMG20260318182047 1024x768 1

गन को समझा खिलौना 14 वर्षीय बालक ने खुद को मारी गोली गंभीर रूप से घाय

कटनी -जिले के शाहनगर सुडोर क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां खेलते समय 14 वर्षीय बालक खुद को गोली मार बैठा। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नक्स चौधरी (14 वर्ष), पिता शशि कुमार चौधरी, निवासी शाहनगर सुडोर, दोपहर के समय खेत में खेलने गया था। इसी दौरान उसे खेत में एक बंदूक पड़ी मिली। बालक ne जिज्ञासा में उसने बंदूक को खिलौना समझकर अपने ऊपर चला दिया, जिससे गोली उसके पेट में लग गई।

घटना के बाद बालक की हालत गंभीर हो गई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और तत्काल उसे जिला अस्पताल कटनी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार जारी है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि खेत में बंदूक कैसे पहुंची।

Exit mobile version