Mission Health: MP को मिलेंगे 300+ AI एक्स-रे और हाई-टेक मशीनें; कैंसर की जांच होगी और आसान

स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल की मौजूदगी में बड़ा करार; मध्य प्रदेश में मजबूत होगा डिजिटल हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर

Mission Health: MP को मिलेंगे 300+ AI एक्स-रे और हाई-टेक मशीनें; कैंसर की जांच होगी और आसान, दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और एमपी के स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल की मौजूदगी में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और प्रदेश सरकार के बीच करार हुआ।

13 MRI और 11 मैमोग्राफी मशीनें: राज्य के मेडिकल कॉलेजों और बड़े जिला अस्पतालों को प्राथमिकता के आधार पर ये आधुनिक मशीनें दी जाएंगी। मैमोग्राफी मशीनों से स्तन कैंसर (Breast Cancer) का शुरुआती स्टेज में ही पता लगाया जा सकेगा।

चमत्कार या लापरवाही? परिजन जिसे मृत समझकर ले गए थे पोस्टमार्टम कराने, अस्पताल पहुँचते ही लौट आईं उसकी सांसें

308 AI हैंडहेल्ड एक्स-रे: प्रदेश को 308 आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर आधारित हाथ में पकड़े जाने वाले एक्स-रे उपकरण मिलेंगे, जिससे दूर-दराज के इलाकों में भी जांच बेहद आसान और डिजिटल हो जाएगी।

आरोग्य सेतु 2.0 की शुरुआत: डिजिटल पब्लिक हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए ‘डिजिटल हेल्थ इनिशिएटिव्स लॉन्च कार्यक्रम’ में आरोग्य सेतु 2.0 समेत कई नई डिजिटल सेवाओं को भी शुरू किया गया है।

स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल का बयान: “पीएम-केयर्स के माध्यम से मिलने वाले ये अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक उपकरण मध्य प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को एक नई मजबूती देंगे और मरीजों को इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।”

Exit mobile version