कटनी के किसान का कमाल: मात्र ₹2000 लगाकर कमाए ₹40,000- जगपति सिंह ने ‘चिया सीड्स’ की खेती से बदली अपनी किस्मत
कटनी के किसान का कमाल: मात्र ₹2000 लगाकर कमाए ₹40,000- जगपति सिंह ने ‘चिया सीड्स’ की खेती से बदली अपनी किस्मत परंपरागत खेती में जहां लागत बढ़ रही है और मुनाफा घट रहा है, वहीं कटनी जिले के ढीमरखेड़ा विकासखंड के एक छोटे से गांव दियागढ़ के किसान जगपति सिंह ने मिसाल पेश की है। उन्होंने ‘चिया सीड्स’ (Chia Seeds) की खेती कर यह साबित कर दिया कि कम लागत में भी बंपर कमाई संभव है।
कटनी के किसान का कमाल: मात्र ₹2000 लगाकर कमाए ₹40,000- जगपति सिंह ने ‘चिया सीड्स’ की खेती से बदली अपनी किस्मत
एक मुलाकात और बदल गई जिंदगी
जगपति सिंह की पत्नी दुर्गा बाई की मुलाकात मानव जीवन विकास समिति की कार्यकर्ता अदिति वैष्णव से हुई, जिन्होंने उन्हें ‘चिया’ की खेती की सलाह दी। जगपति ने प्रयोग के तौर पर अपने 25 डेसिमल खेत में महज 250 ग्राम बीज के साथ शुरुआत की।
लागत न्यूनतम, मुनाफा अधिकतम
-
खेती का तरीका: जगपति ने न तो रासायनिक खाद का उपयोग किया और न ही महंगे कीटनाशकों का।
-
सिंचाई और जुताई: सिर्फ 2 बार जुताई और 3 से 4 बार की सिंचाई में फसल तैयार हो गई।
-
कुल लागत: महज ₹1500 से ₹2000 के बीच।
-
बंपर पैदावार: 25 डेसिमल खेत से 2 क्विंटल 9 किलो चिया सीड्स प्राप्त हुए।
-
नेट प्रॉफिट: बाजार मूल्य के अनुसार करीब ₹40,000 की आय हुई, जिसमें लागत घटाकर ₹38,000 से ज्यादा का शुद्ध मुनाफा मिला।
कलेक्टर ने भी बढ़ाया उत्साह
पिछले माह कटनी कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने स्वयं जगपति सिंह के खेत पहुंचकर चिया की फसल का मुआयना किया और उनके नवाचार की सराहना की। मानव जीवन विकास समिति के सचिव श्री निर्भय सिंह ने बताया कि ऐसी फसलें न केवल किसानों को आर्थिक मजबूती देती हैं, बल्कि जैविक तरीके से होने के कारण मिट्टी की सेहत (Fertility) भी बरकरार रखती हैं।

