Friday, May 15, 2026
Latest:
Latest

नाबालिग किशोरी से मोबाइल छीना तो लगा ली फांसी

कटनी। कोतवाली थाना अंतर्गत बस स्टैंड चौकी के कैलवारा छैघरा घरा में एक नाबालिग ने अपने घर में फांसी लगा ली। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय किशोरी अपने घर पर फोन पर किसी से बात कर रही थी और परिजनों से कहा बस सब्जी काट कर आ रही है।

देर तक जब कमरे से नहीं निकली तब परिजन कमरे में पहुँचे और देखा कि वह फोन पर बात कर रही है। जिस पर परिजनों ने मोबाइल उससे छीन लिया। मोबाइल छीनने से नाराज किशोरी बिना कुछ बोले अपने कमरे में चली गई। जहां उसने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

परिजन जब उसे देखने कमरे में पहुँचे तो यह उसे फांसी के फंदे में देख स्तब्ध रह गए। परिजनों द्वारा सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पहुँची पुलिस ने पंचनामा पंचनामा कार्यवाही कर शव पीएम के लिए भेजा और घटना को जांच में लिया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम