Wednesday, May 13, 2026
Latest:
FEATUREDLatestमध्यप्रदेश

minister changed केंद्रीय मंत्रियों के इस्तीफे मंजूर, किसको मिले कौन से मंत्रालय यहां पढ़ें

minister changed विधानसभा में चुने जाने और सांसद पद छोड़ने वाले केंद्रीय मंत्रियों के प्रभार वाले विभागों को दूसरे मंत्रियों को दे दिया गया है राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को कृषि मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद सिंह पटेल और रेणुका सिंह सरुता का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। इसके अलावा उन्होंने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को कृषि मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। इसके साथ ही शोभा करंदलाजे को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। राजीव चंद्रशेखर को जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री और भारती प्रवीण पवार को जनजातीय मामलों के मंत्रालय में एमओएस के रूप में अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम