जबलपुर से बढ़ेगी सैन्य ताकत: GCF बनाएगी 300 धनुष और 24 लाइट फील्ड गन
जबलपुर से बढ़ेगी सैन्य ताकत: GCF बनाएगी 300 धनुष और 24 लाइट फील्ड गन
Carbide Gun Crackdown: भोपाल में बढ़ते हादसों के बीच जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, भोपाल में अब नहीं बिकेगी कार्बाइड गन
जबलपुर से बढ़ेगी सैन्य ताकत: GCF बनाएगी 300 धनुष और 24 लाइट फील्ड गन। मध्य प्रदेश के गन कैरिज फैक्ट्री (GCF) ने नए वित्त वर्ष 2026-27 की शुरुआत एक बड़े रक्षा उत्पादन लक्ष्य के साथ की है।
निर्माणी इस वर्ष भारतीय सेना के लिए 300 ‘धनुष तोप’ तैयार करने की दिशा में काम शुरू करने जा रही है।
यह फैसला ऐसे समय लिया गया है जब हाल ही में ‘धनुष’ तोप ने ऑपरेशन सिंदूर में सटीक और प्रभावी प्रदर्शन कर अपनी क्षमता साबित की है। इसी के बाद सेना की जरूरतों को देखते हुए इसका उत्पादन लक्ष्य दोगुना कर दिया गया है।
पिछले वित्त वर्ष में GCF को 150 धनुष तोपों का वर्कऑर्डर मिला था, लेकिन इस बार निर्माणी रिकॉर्ड उत्पादन की ओर बढ़ रही है। सूत्रों के मुताबिक, भारतीय सेना से 300 तोपों का बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है।
‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत तैयार की जा रही ये स्वदेशी तोपें 155 मिमी, 45-कैलिबर क्षमता की हैं और 38 से 42 किलोमीटर तक सटीक मार कर सकती हैं। खास बात यह है कि इनका प्रदर्शन पारंपरिक बोफोर्स तोप से भी बेहतर माना जा रहा है। इनमें 80 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी पुर्जों का इस्तेमाल किया जाता है, जो भारत की आत्मनिर्भरता को मजबूत करता है।
यह तोपें पहाड़ी और रेगिस्तानी जैसे कठिन इलाकों में भी बेहद कारगर साबित होती हैं और 155 मिमी के सभी प्रकार के गोला-बारूद दागने में सक्षम हैं। पोखरण सहित कई फायरिंग रेंज में इनका सफल परीक्षण किया जा चुका है।
इसके अलावा, GCF इस वर्ष ‘लाइट फील्ड गन’ (LFG) का उत्पादन भी बढ़ाने जा रही है। पिछले साल 18 गनों का लक्ष्य हासिल करने के बाद इस बार करीब 24 LFG तैयार किए जाने की संभावना है। 17 से 19 किलोमीटर रेंज वाली ये हल्की तोपें सेना के लिए एक बार फिर अहम साबित हो सकती हैं।
कुल मिलाकर, जबलपुर की यह निर्माणी देश की रक्षा क्षमता को मजबूत करने में बड़ी भूमिका निभाने जा रही है और स्वदेशी हथियार निर्माण के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित करने की ओर अग्रसर है।