Site icon Yashbharat.com

#METOO धमाका : पूर्व मिस इंडिया ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर लगाए आरोप, कहा- गेट खोलते ही…

navajudeen sidhaki

मुंबई: बॉलीवुड में #MeToo कैंपेन के तहत कई बॉलीवुड स्टार्स, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर पर यौन शोषण के आरोप लगे हैं। वहीं अब इस लिस्ट में नवाजुद्दीन सिद्दीकी का नाम सामने आया है।

#Metoo अभियान के तहत नवाजुद्दीन की एक्स गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस निहारिका सिंह खुद के साथ हुए यौन उत्पीड़न का खुलासा किया है। निहारिका ने अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न का खुलासा ट्विटर पर पोस्ट शेयर कर किया है। संध्या मेनन ने निहारिका सिंह द्वारा लिखा एक नोट अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया।

निहारिका ने अपनी पहली फिल्म के दौरान भूषण कुमार को बारे में बताते हुए लिखा- भूषण कुमार ने मुझे अपनी फिल्म ‘अ न्यू लव स्टोरी’ के लिए साइन किया। बाद में रात में उन्होंने मुझे मैसेज किया- मैं तुम्हारे बारे में और ज्यादा जानना चाहता हूं। साथ में कुछ समय बिताते हैं। जवाब में निहारिका ने लिखा- जरूर, डबल डेट पर चलते हैं। आप अपनी पत्नी को लाइए और मैं अपने बॉयफ्रेंड को लाऊंगी। इसके बाद भूषण कुमार का कोई रिप्लाई नहीं आया।

Exit mobile version