तकनीकी अभियांत्रिकी अतिथि विद्वान संघ की मांगों का समर्थन: मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा

तकनीकी अभियांत्रिकी अतिथि विद्वान संघ की मांगों का समर्थन: मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा

तकनीकी अभियांत्रिकी अतिथि विद्वान संघ की मांगों का समर्थन: मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। समस्त तकनीकी अभियांत्रिकी अतिथि विद्वान संघ मध्यप्रदेश ने बुधवार को मुख्यमंत्री जिला कार्यालय उज्जैन में अपनी सात सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम ज्ञापन सौंपा।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री रूपेश रायकवार, प्रदेश सचिव प्रदीप कुमार यादव, और प्रदेश कोषाध्यक्ष चंचलेश त्रिपाठी सहित अन्य सदस्यों ने मुख्यमंत्री को अपनी गंभीर समस्याओं से अवगत कराया।

उन्होंने बताया कि महापंचायत की घोषणानुसार तकनीकी विभाग ने प्रतिमाह फिक्स वेतनमान लागू करने के स्थान पर प्रति कार्यदिवस लागू कर दिया और 12 माह के स्थान पर 11 माह कर दिया गया, जो कि घोषणानुरूप नहीं है। जबकि उच्च शिक्षा विभाग में 12 माह कार्य करवाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सभी घोषणाएं उच्च शिक्षा व तकनीकी शिक्षा को समान की गई थीं, तो फिर तकनीकी शिक्षा के साथ भेदभाव क्यों किया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से जल्द ही इस पर संज्ञान लेने और सम्मानजनक स्थिति तक पहुंचाने का निवेदन किया।

Exit mobile version