katniमध्यप्रदेश

कटनी में एलएलबी पाठ्यक्रम शुरू करने की मांग, सांसद विष्णुदत्त शर्मा को सौंपा गया ज्ञापन

कटनी में एलएलबी पाठ्यक्रम शुरू करने की मांग, सांसद विष्णुदत्त शर्मा को सौंपा गया ज्ञापन

कटनी। जिले के युवा अधिवक्ता यश खरे ने शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कटनी में 3 वर्षीय एलएलबी एवं 5 वर्षीय बी.ए.-एलएलबी पाठ्यक्रम प्रारंभ किए जाने की मांग को लेकर सांसद विष्णुदत्त शर्मा को ज्ञापन प्रेषित किया है।

 

ज्ञापन में बताया गया है कि कटनी जिला शिक्षा एवं न्यायिक गतिविधियों की दृष्टि से महत्वपूर्ण होने के बावजूद शासकीय स्तर पर विधि शिक्षा की समुचित व्यवस्था उपलब्ध नहीं है। वर्तमान में कानून की पढ़ाई करने के इच्छुक विद्यार्थियों को अन्य जिलों या निजी संस्थानों का रुख करना पड़ता है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

 

अधिवक्ता यश खरे ने मांग की है कि जनहित एवं विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 3 वर्षीय एलएलबी तथा 5 वर्षीय बी.ए.-एलएलबी पाठ्यक्रम प्रारंभ कराया जाए। उनका कहना है कि इससे जिले के हजारों विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण विधि शिक्षा उपलब्ध होगी तथा न्याय एवं विधि के क्षेत्र में योग्य युवाओं का निर्माण होगा।

 

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि कटनी जिला न्यायिक एवं प्रशासनिक दृष्टि से लगातार विकसित हो रहा है। ऐसे में शासकीय महाविद्यालय में विधि पाठ्यक्रमों का संचालन समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। इससे विद्यार्थियों को कम खर्च में उच्च गुणवत्ता की विधि शिक्षा प्राप्त हो सकेगी।

अधिवक्ता यश खरे ने सांसद विष्णुदत्त शर्मा से शासकीय तिलक महाविद्यालय में मुलाकात कर अनुरोध किया है कि वे इस मांग को मध्यप्रदेश शासन, उच्च शिक्षा विभाग एवं संबंधित विश्वविद्यालय के समक्ष प्रभावी रूप से उठाकर आवश्यक स्वीकृति दिलाने का प्रयास करें।

Back to top button