भोपाल में 12 दिसंबर को कांग्रेस की ‘वोट बचाओ-लोकतंत्र बचाओ’ रैली, लाल परेड मैदान के आवंटन को लेकर सौंपा ज्ञापन
भोपाल। राजधानी भोपाल में 12 दिसंबर 2026 को कांग्रेस की प्रस्तावित ‘वोट बचाओ-लोकतंत्र बचाओ’ रैली के आयोजन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी सिलसिले में शुक्रवार को कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मोनिका शुक्ला को ज्ञापन सौंपकर 7 से 12 दिसंबर तक लाल परेड मैदान आवंटित करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने आग्रह किया कि संगठन स्तर पर तैयारियों को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए इस पर जल्द निर्णय लिया जाए।
राहुल गांधी, खरगे और अखिलेश यादव समेत जुटेंगे दिग्गज प्रस्तावित रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा सहित ‘इंडी’ (INDIA) गठबंधन के कई प्रमुख नेताओं के शामिल होने की जानकारी है।
आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद निकलेगा मार्च कार्यक्रम के तहत सभा शुरू होने से पहले बोर्ड ऑफिस चौराहे स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके बाद सभी वरिष्ठ नेता वहां से मार्च करते हुए सभा स्थल तक पहुंचेंगे।

