Site icon Yashbharat.com

आम आदमी पार्टी की नवीन जिला कार्यकारिणी के गठन की बैठक सम्पन्न

IMG 20240813 WA0011

कटनी। इंडियान कॉफी हाउस बरगवॉ में आम आदमी पार्टी जिला कटनी की नवीन कार्यकारिणी गठित किये जाने हेतु रायशुमारी बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश संगठन एवं जबलपुर जोन प्रभारी रामकिशोर शिवहरे एवं लोकसभा खजुराहों अध्यक्ष शिवप्रताप सिंह उपस्थित रहें।

कटनी जिलें की मुड़वारा, विजयराघवगढ़ बहोरीबंद एवं बड़वारा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व पदाधिकारी एवं आम आदमी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता शामिल हुये जिन से जोन प्रभारी एवं लोकसभा अध्यक्ष द्वारा जिला कार्यकारिणी गठित किये जाने हेतु रायशुमारी की गई।

जिलें संगठन विस्तार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई तत्पश्चात् कटनी आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, स्व.श्री देवेन्द्र गुप्ता व विजयराघवगढ़ संगठन के साथी माजिद खान के पिता स्व. अब्दुल लतीफ, की दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि की गई। इस दौरान अनिल सिंह सेंगर, प्रदेश संयुक्त सचिव, सुशील जैन पूर्व जिलाध्यक्ष प्रकाश जैन जिला सह-सचिव, अफरोल अहमद, सतोष सिंह कृष्ण गोपाल भस्कार, उमा शंकर पटेल रंजीत चौहान, कुंवर सिंह रघुवंशी, ऋण्भ पटेल, करीम खान कुरैशी, गया सिंह राठौर, रज्जू तिवारी, मोनू रजक, अर्जुन कुशवाहा, अलका गौड़ शेखर खत्री, अर्जुन कुशवाहा,शुभम सिंह राजपूत, अभिषेक बजाज, सुखदेव यादव, रामसिया गुप्ता, नीलम मसीह, मनीष धुर्वे, दीपक पटैल, शिवेन्द्र पाण्डेय, विनोद गुप्ता, प्रियांशु सिंह, जितेन्द्र अहिरवार अभय दुबे, कृष्णा दुबे, सूर्य प्रकाश लोधी,राजाबाबू कोल, आदि सैकड़ों सदस्यों की उपस्थिति रहीं।

Exit mobile version