Site icon Yashbharat.com

हस्ताक्षर अभियान को गति प्रदान करने कांग्रेस पार्षद दल एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की हुयी बैठक

IMG 20251004 WA0064

हस्ताक्षर अभियान को गति प्रदान करने कांग्रेस पार्षद दल एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की हुयी बैठ

कटनी-मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार कटनी जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा वोट चोरों गद्दी छोड़ो अन्तर्गत हस्ताक्षर अभियान को गति प्रदान करने हेतु आज कांग्रेस पार्षद दल एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की बैठक का आयोजन किया गया
बैठक में आगामी समय में प्रत्येक वार्ड में घर घर जाकर और प्रमुख चौराहों में शिविरों का आयोजन कर जनता को भाजपा और निर्वाचन आयोग की मिलीभगत से जनता के वोट की चोरी के बारे में अवगत कराने की बात कही गई
बैठक में सभी पार्षद एवं ब्लॉक अध्यक्ष ने अपने-अपने विचार व्यक्त किया और सभी लोगों ने हस्ताक्षर अभियान में सहभागी बनने के लिए अपनी अपनी जवाबदारी ली
बैठक में जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला एडवोकेट, पूर्व महापौर व पार्षद राजकुमारी जैन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमल पांडेय, डॉक्टर आनंद पटेल, उपनेता प्रतिपक्ष ईश्वर दास बहरानी, पार्षद मौसूफ अहमद, पार्षद फामीदा आफताब, पार्षद अजरा शाहीन, तुलाराम गौंटिया, आफताब अहमद, विनीत जायसवाल, दानिश अहमद, कपिल रजक, अभय खरे उपस्थित थे

Exit mobile version