Site icon Yashbharat.com

76वें गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने का न्यौता नि-क्षय मित्र मीनाक्षी क्षत्रिय को मिला है, सम्मानित अतिथि के रूप में शामिल होकर न सिर्फ परेड देखेंगी बल्कि पीएम म्यूज़ियम सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का दौरा भी करेंगी

IMG 20250125 WA0020

76वें गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने का न्यौता नि-क्षय मित्र मीनाक्षी क्षत्रिय को मिला है, सम्मानित अतिथि के रूप में शामिल होकर न सिर्फ परेड देखेंगी बल्कि पीएम म्यूज़ियम सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का दौरा भी करेंग

जबलपुर जिले की रहने वाली हैं,मीनाक्षी क्षत्रिय जिन्होंने 24 जनवरी 2023 में अपने गुल्लक को तोड़कर जमा किए हुए 4380 रुपए को तत्कालीन कटनी कलेक्टर अवि प्रसाद के हाथों में सौंपते हुए नि-क्षय मित्र बनने की इच्छा जाहिर की थी। छोटी सी उम्र में बड़ी सोच रखने वाली मीनाक्षी क्षत्रिय से प्रभावित होकर कलेक्टर अवि प्रसाद ने उन्हें आजीवन रेडक्रॉस सोसायटी का सदस्य बनाया और कटनी जिले का नि-क्षय मित्र एवं नि-क्षय पोषण का ब्रांड एंबेसेडर नियुक्त किया था। सबसे कम उम्र में बनी नि-क्षय मित्र मीनाक्षी क्षत्रिय का जिक्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में किया था तो वहीं हाल ही में कटनी पहुंचे मध्यप्रदेश उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला द्वारा भी 14 वर्षीय बेटी मीनाक्षी को प्रमाणपत्र देते हुए सम्मानित किया गया था। 76वें गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण मीनाक्षी क्षत्रिय को रक्षा मंत्रालय से मिला। इसमें उन्हें दिल्ली पहुंचकर सम्मानित अतिथि के तौर में शामिल किया जाएगा।मीनाक्षी को मिले सम्मान से पूरा क्षत्रिय परिवार खुश है। कटनी स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ चाचा अंकित क्षत्रिय ने बताया कि बेटी मीनाक्षी को शुरू से ही समाज सेवा का काम करने की इच्छा थी, वो 13 साल की उम्र में ही कटनी कलेक्टर के हाथों गुल्लक तोड़कर नि क्षय रोगियों के उत्थान के लिए काम करने का प्रण लिया था, जो आज भी निरंतर जारी है।

Exit mobile version