Friday, May 15, 2026
Latest:
katniमध्यप्रदेश

ऑनलाइन बिक्री के विरोध में 20 मई को बंद रहेगा दवा कारोबार, इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी जारी, दवा विक्रेता संघ ने की सहयोग की अपील

ऑनलाइन बिक्री के विरोध में 20 मई को बंद रहेगा दवा कारोबार, इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी जारी, दवा विक्रेता संघ ने की सहयोग की अपी

कटनी। दवा व्यापारियों के अधिकारों की सुरक्षा की मांग उठी है। ऑनलाइन दवा कारोबार के विरोध में ऑल इंडिया कैमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने 20 मई 2026, दिन बुधवार को देशव्यापी दवा व्यापार बंद रखने का आव्हान किया है। एक दिन के बंद में देश भर के फुटकर एवं थोक दवा विक्रेता शामिल होंगे। कटनी जिला दवा विक्रेता संघ अध्यक्ष चंदू जादवानी और सचिव सागर आहूजा ने बताया कि दवा व्यापार से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे है। नीतिगत विसंगतियां है। व्यापारियों के अधिकारों का हनन हो रहा है। इसी के विरोध में यह फैसला लिया गया। म.प्र. कैमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष गौतमचंद के नेतृत्व में आंदोलन होगा। राष्ट्रीय महासचिव राजीव सिंघल भी नेतृत्व करेंगे। एसोसिएशन की मांग है कि बिना नियंत्रण चल रही ऑनलाइन दवा बिक्री पर रोक लगे। बड़ी कंपनियों की भारी छूट पर नियंत्रण हो। छोटे व्यापारियों को नुकसान हो रहा है। जीएसआर 817 (2018) को वापस लिया जाए। जीएसआर 220 (2020) को भी वापस लिया जाए। कटनी जिला दवा विक्रेता संघ ने आम जनता से सहयोग की अपील की और असुविधा के लिए खेद जताया। एसोसिएशन ने कहा कि इमरजेंसी सेवायें जारी रहेगी। एसोसिएशन ने इसे केवल विरोध नहीं बताया। इसे दवा व्यवसाय में पारदर्शिता और जनहित की दिशा में कदम बताया।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि