Site icon Yashbharat.com

जनता की समस्यायें सुनने महापौर प्रीति संजीव सूरी पहुंचीं रामकृष्ण परमहंस वार्ड के बिलगवां क्षेत्र में

IMG 20240608 WA0027

कटनी। शहर की प्रथम नागरिक महापौर प्रीति संजीव सूरी शहर के हित एवं विकास के लिए निरंतर अग्रसर दिखाई देती हैं ,उनके द्वारा नगर निगम सीमांतर्गत सभी वार्डों में समय-समय पर वार्ड के नागरिकों से मिलकर उनकी समस्याओं से अवगत होकर समस्याओं के निराकरण व विकास कार्य हेतु हमेशा तत्पर देखा गया है ।

इसी क्रम में आज दिनांक 8 जून शनिवार को महापौर प्रीति संजीव सूरी द्वारा रामकृष्ण परमहंस वार्ड के बिलगवा क्षेत्र में पहुँचकर वार्ड की विभिन्न गालियों में पैदल भ्रमण कर नागरिकों की समस्याओं को सुनकर अवगत हुई जो कि बिजली ,पानी ,नाली इत्यादि मूलभूत समस्याएं सामने आयी जिस पर देखा गया कि अधिकांश लोगो के द्वारा नल का कनेक्शन नहीं लिया गया एवं कई गलियों में पाइप लाइन नहीं होने से पानी की समस्या बनी हुई है।

महापौर द्वारा सभी को नल कनेक्शन हेतु नगर निगम जाकर प्रकिया पूर्ण करते हुए नल जल योजना का लाभ लेने,के साथ जहां पर पाइप लाइन नहीं है वहाँ भी शीघ्र पाइप लाइन बिछाने,स्थानीय लोगों की माँग पर सामुदायिक भवन निर्माण कराने एवम् नाली निर्माण अन्य समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने हेतु आश्वासन दिया गया।

उक्त निरीक्षण के दौरान वार्ड पार्षद शकुंतला सोनी, एम आइ सी सदस्य सुभाष साहू, पार्षद लव साहू, सहायक यंत्री अनिल जायसवाल,उपयंत्री संजय मिश्रा एवं स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

Exit mobile version