Site icon Yashbharat.com

वीर सावरकर वार्ड में लगभग 64 लाख के विकास कार्यो की सौगात, महापौर

IMG 20240304 WA0015

कटनी।विकास कार्य में निरंतर प्रयासरत महापौर  प्रीति संजीव सूरी निगमाध्यक्ष मनीष पाठक, स्थानीय पार्षद राजेश भास्कर की गरिमामय उपस्थिति में वीर सावरकर वार्ड में लगभग 64 लाख से अधिक लागत से विभिन्न स्थानों में सीसी नाला निर्माण विकास कार्य का भूमि पूजन वार्ड के वरिष्ठ गंगाराम कोष्टा से करवाया गया।

महापौर  प्रीति संजीव सूरी निगमाध्यक्ष मनीष पाठक,स्थानीय ऊर्जावान पार्षद राजेश भास्कर के साथ वार्ड के वरिष्ठ नागरिक गंगाराम कोष्टा से कराया भूमि पूजन

महापौर प्रीति संजीव सूरी ने नगर के लिए लगातार एक के बाद एक सौगातें दी हैं,और निरंतर विकास कार्य एवं नगर के हित में प्रयासरत दिखाई दे रही है। उन्होंने यह बताया हमारे शहर की गंभीर जटिल समस्या जगन्नाथ चौक से घंटाघर मार्ग भी जल्द ही बनने जा रहा है जिसका भूमि पूजन हमारे लोकप्रिय सांसद प्रदेश अध्यक्ष माननीय बीडी शर्मा द्वारा किया जाएगा ।

इस दौरान एमआईसी मेंबर बीना बैनर्जी,सुभाष साहू , जयनारायण निषाद,शशिकांत तिवारी,पार्षद सचिन बहरे,पूर्व पार्षद राजू माखीजा, उपयंत्री अश्वनी पांडे, ठेकेदार नाजु भाई, सचिन चामलारे, संदीप कोस्टा, प्राण निषाद,घनश्याम रजक ,आर एन सोनी ,शिव पांडे, राजीव भास्कर ,संजय पांडे ,नवीन भसीन ,गोपाल अग्रहरि ,छोटू वर्मा, संजय गुप्ता ,अरविंद अग्रहरि ,राजेंद्र गौतम वार्ड के नागरिकों की उपस्थिति रही।A

Exit mobile version