कटनी क़े मयंक ने मिस्टर आइकॉन इण्डिया 2024 मे मारी बाजी
मिस्टर आइकॉन इंडिया 2024: ग्लैमर और प्रतिभा का भव्य संगम

कटनी क़े मयंक ने मिस्टर आइकॉन इण्डिया 2024 मे मारी बाज
मिस्टर आइकॉन इंडिया 2024: ग्लैमर और प्रतिभा का भव्य संग
कटनी -द आइकॉन इंडिया द्वारा आयोजित मिस्टर आइकॉन इंडिया 2024 का ग्रैंड फिनाले दिल्ली के वेस्टएंड इन होटल में भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस आयोजन में पूरे भारत से उत्साही प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिन्हें द आइकॉन इंडिया द्वारा कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद चुना गया था। फिनाले में तीन आकर्षक राउंड — इंट्रोडक्शन, पर्सनैलिटी और सवाल-जवाब — हुए, जिनमें प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और करिश्मा का प्रदर्शन किया। 15 प्रतिभागियों में से 5 को शीर्ष स्थानों के लिए चुना गया, जिसमे से कटनी के युवा नाम मयंक वंशकार ( पिता श्री तेजलाल वंशकार ) ने उस प्रतियोगिता मैं विनर बन कर पुरे प्रदेश और कटनी का नाम रोशन किया मयंक ने विनर के साथ साथ mr. Telented or best smile का ख़िताब भी जीता और जबकि कुछ अन्य को सबटाइटल्स से सम्मानित किया गया।
शीर्ष 5 विजेता- विजेता: मयंक वंशकार 1st रनर-अप: शिवम झाकड़ 2nd रनर-अप: अशलम खान 3rd रनर-अप: जतिन गिरी
4th रनर-अप: बानिश
विजेताओं का चयन एक प्रतिष्ठित जूरी द्वारा किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियां शामिल थीं:
अनुराग सिंह (उद्यमी, दूरदर्शी और समाजसेवी) मनीष जैन (जे जे कम्युनिकेशन) राहुल चौधरी (पंचशील ग्रुप के मालिक)
मुकेश कुमार सिन्हा (डायरेक्टर, द्वारका सिटी) रेम्या गुप्ता (परमानेंट मेकअप आर्टिस्ट) शेली दत्ता (प्रसिद्ध डिजाइनर) मिस सेजल पंवार (मिस आइकॉन इंडिया 2023)
मीनाक्षी सिंह (फिल्म और टीवी अभिनेत्री) प्रतियोगिता की विशेष तैयारी: फिनाले से पहले, सभी प्रतिभागियों को 5 दिनों की ग्रूमिंग क्लासेस दी गईं, जिनमें उन्हें पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, एक्सप्रेशंस, वॉक, फिटनेस, डायट न्यूट्रिशन, कम्युनिकेशन स्किल्स और सवाल-जवाब के विभिन्न पहलुओं पर गहन प्रशिक्षण दिया गया। इन सत्रों ने प्रतिभागियों को अपनी व्यक्तिगत और पेशेवर क्षमताओं को निखारने का अवसर प्रदान किया।
द आइकॉन इंडिया: भविष्य के सितारों का मंच
द आइकॉन इंडिया 2012 से राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय ब्यूटी पेजेंट्स, अवॉर्ड शोज, फैशन शोज और लाइव कॉन्सर्ट्स का आयोजन कर रही है। मिस आइकॉन इंडिया, मिस्टर आइकॉन इंडिया, मिसेज आइकॉन इंडिया, और मिस्टर एंड मिस टीन आइकॉन इंडिया जैसी प्रतियोगिताओं के आयोजन के माध्यम से, यह कंपनी उभरती हुई प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का प्रमुख मंच प्रदान कर रही है।
एक यादगार शाम:
मिस्टर आइकॉन इंडिया 2024 का यह ग्रैंड फिनाले केवल एक प्रतियोगिता नहीं था; यह एक ऐसा मंच था जहां उभरते मॉडल्स ने अपने आत्मविश्वास, प्रतिभा और कड़ी मेहनत का प्रदर्शन किया। इस आयोजन ने न केवल उनके करियर को दिशा दी बल्कि उन्हें एक ऐसा अनुभव प्रदान किया जिसे वे जीवनभर याद रखेंगे।








