May 09, 2025: भारत के विदेश सचिव ने पाकिस्तान को ननकाना साहिब पर झूठ बोलने पर सुनाई खरी-खोटी
May 09, 2025: भारत के विदेश सचिव ने पाकिस्तान को ननकाना साहिब पर झूठ बोलने पर सुनाई खरी-खोटी
May 09, 2025: भारत के विदेश सचिव ने पाकिस्तान को ननकाना साहिब पर झूठ बोलने पर सुनाई खरी-खोटी। पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान एक बार फिर भ्रामक और झूठे दावों का सहारा ले रहा है. अब उसने ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर ड्रोन हमले का आरोप लगाते हुए भारत पर दोष मढ़ने की कोशिश की है. इन आरोपों पर भारत ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और पाकिस्तान को आरोप को पूरी तरह से खारिज कर दिया. इसके साथ ही भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुएकरतारपुर साहिब कॉरिडोर की सेवाओं को अगले आदेश तक निलंबित कर दिया गया है.
May 09, 2025: भारत के विदेश सचिव ने पाकिस्तान को ननकाना साहिब पर झूठ बोलने पर सुनाई खरी-खोटी
#WATCH | Delhi: Foreign Secretary Vikram Misri says, "… Instead of owning up to its actions, Pakistan made the preposterous and outrageous claims that it is the Indian armed forces that is targeting its own cities like Amritsar and trying to blame Pakistan… They are… pic.twitter.com/vGWUukxbqe
शुक्रवार को विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान के इन बयानों को बेतुका, अपमानजनक और पूरी तरह झूठा करार देते हुए कहा कि इस तरह की हरकतें पाकिस्तान की पुरानी आदत रही हैं.
उन्होंने कहा, अपनी हरकतों को स्वीकार करने के बजाय, पाकिस्तान यह दुष्प्रचार कर रहा है कि भारतीय सशस्त्र बल ही अमृतसर जैसे अपने ही शहरों को निशाना बना रहे हैं. यह न केवल हास्यास्पद है बल्कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को गुमराह करने की कोशिश भी है.
ननकाना साहिब को लेकर झूठा प्रचार
विदेश सचिव ने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान का यह आरोप कि भारत ने ड्रोन हमले से ननकाना साहिब को निशाना बनाया, पूरी तरह झूठ और दुष्प्रचार पर आधारित है. उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तान जानबूझकर स्थिति को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश कर रहा है ताकि धार्मिक भावनाएं भड़काई जा सकें. उन्होंने कहा किपाकिस्तान की मंशा साफ है. वह सांप्रदायिक तनाव फैलाकर भारत की छवि को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नुकसान पहुंचाना चाहता है.