Site icon Yashbharat.com

MAX चैनल पर क्यों बार-बार दिखाई जाती है “सूर्यवंशम”, रहस्य से उठा पर्दा !

mcms 33

मुंबईः अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘सूर्यवंशम’ को रिलीज हुए 19 साल पूरे हो गए हैं। 21 मई, 1999 को आई इस फिल्म ने थिएटर से कहीं ज्यादा टीवी के जरिए सुर्खियों बंटोरी है। इस फिल्म को टीवी पर इतनी बार दिखाया जा चुका है कि ऑडियंस को फिल्म के कैरेक्टर के साथ-साथ इसके डायलॉग भी याद हो गए हैं। अमूमन, अमिताभ अपनी फिल्मों की सालगिरह पर उनसे जुड़ी यादें ट्विटर पर साझा करते हैं। फिल्म ‘सूर्यवंशम’ के 19 साल पूरे होने पर भी बिग बी ने एक फैन के ट्वीट को री-ट्वीट किया, जिसकी वजह से उन्हें ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ रहा है।
PunjabKesari

आपके मन में भी ये सवाल यही उठता होगा कि आखिर सूर्यवंशम फिल्म में ऐसा क्या है कि इसे हर दूसरे-तीसरे दिन दिखाया जाता है। तो आज हम आपको इसका कारण बताने जा रहें हैं। इसके दो कारण सामने आए हैं। पहला यह कि जिस साल फिल्म रिलीज हुई थी, उसी साल मैक्स चैनल को लॉन्च किया गया था। दोनों को एक जैसा समय इंडस्ट्री में होता जा रहा है। इसलि‍ए चैनल के अध‍िकारियों का फिल्म से भावनात्मक लगाव है।

दूसरी वजह है कि चैनल ने इस फिल्म के अधिकार 100 सालों के लिए खरीदे हैं। इसलिए इसे कभी भी दिखाने पर किसी तरह की कोई रोक-टोक नहीं है।

फिल्‍म को लेकर यूजर्स के अलग-अलग कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,’ जब तक सोनी मेक्‍स चैनल रहेगा सूर्यवंशम मूवी चलती रहेगी

Exit mobile version