Site icon Yashbharat.com

Maternity Leave के साथ ही बच्चे की देखभाल के लिए 6 माह की Child Care Leave भी, जानिए किस राज्य में

Anushka Sharma pregnant

Maternity Leave Child Care Leave: महिला देवस के मौके पर कर्नाटक की बीएस येदियुरप्पा सरकार ने प्रदेश की महिला कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी।

सरकार की ओर से ऐलान किया गया है कि यहां मातृत्व अवकाश यानी Maternity Leave के साथ ही शिशु की देखभाल के लिए Child Care Leave भी दी जाएगी। Child Care Leave पूरी छह माह की होगी। Maternity Leave भी 6 माह की दी जाती है। यह प्रावधान 7th Pay Commission के तहत किया गया है। विधानसभा में पेश वर्ष 2021-22 के बजट में इसका ऐलान किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश को चलाने में महिलाओं का अहम योगदान है। उनकी प्रशासनिक काबिलियत से सभी रूबरू हो चुके हैं। ऐसे में यह सरकार की जिम्मेदारी है कि वह महिलाओं के हितों का ख्यार रखे।

महिलाओं पर फोकस रहा येदि सरकार का बजट

येदियुरप्पा सरकार के इस बजट में महिलाओं पर फोकस किया गया। सर्विस सेक्‍टर में महिला उद्यमियों को महिला विकास बैंक/कर्नाटक स्‍टेट फाइनेंस कॉरपोरेशन के जरिए से 4 फीसदी की ब्‍याज दर पर 2 करोड़ रुपए तक का कर्ज दिया जाएगा। सरकार ने ग्रामीण महिला स्‍व-सहायता समूहों के लिए संजीवनी के तहत पंचायती राज संस्‍थाओं के माध्‍यम से 60000 महिलाओं को लाभ पहुंचाने के लिए 6000 सूक्ष्‍म उद्यम स्‍थापित करने का ऐलान भी बजट मे किया गया है।

इसके अलावा बेंगलुरु में गारमेंट सेक्टर में काम करने वाली महिला श्रमिकों को बेंगलुरु महानगर परिवहन निगम की बसों में सफर करने के लिए बस पास जार किए जाएंगे। ये पास सामान्य से कम कीमत में बनेंगे। इशके लिए बजट में 30 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

विभिन्न राज्यों में मातृत्व अवकाश की स्थिति

दिल्ली परिवहन निगम में महिला कर्मियों को 180 दिन का मातृत्व अवकाश

केरल देश का पहली राज्य जहां निजी स्कूलों की महिला शिक्षकों को मिल रहा मातृत्व अवकाश

हिमाचल हाईकोर्ट के मुताबिक सरोगेसी के माध्यम से बच्चा पाने वाली मां को भी मिलेगी मैटरनिटी लीवम

ध्य प्रदेश में आशा कार्यकर्ताओं को मातृत्व अवकाश समेत इलाज की सुविधा है।

 

Exit mobile version